‘देश के गद्दारों को गोली भी मारेंगे और जूते भी मारेंगे’

  • विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के दौरान भाजपा विधायक ने कहा,
  • निर्दलीय संयम लोढ़ा ने किया केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की टिप्पणी का जिक्र
  • इस पर भाजपा विधायक अशोक लाहोटी ने कहा,  देश के गद्दारों को गोली भी मारेंगे और जूते भी मारेंगे
  • विधानसभा में दिल्ली के नतीजों की गूंज
  • उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा, दिल्ली में कांग्रेस को डबल जीरो मिला है, कांग्रेस को दिल्ली की करारी हार मुबारक
ashok-lahoti
ashok-lahoti

जयुपर.  केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा देश के गद्दारों कों गोली मारने की नारे की गूंज राजस्थान विधानसभा में भी सुनाई दी। अनुराग ठाकुर के सुर में सुर मिलाते हुए भाजपा विधायक अशोक लाहोटी ने अब विधानसभा के भीतर गोली मारो नारा लगा दिया। भाजपा विधायक अशोक लाहोटी ने सदन में कहा, देश के गद्दारों को गोली भी मारेंगे और जूते भी मारेंगे। सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के दौरान निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने  केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के नारे का जिक्र किया।  इस पर भाजपा विधायक अशोक लाहोटी सहित कई विधायकों ने आपत्ति जताई।  भाजपा विधायकों ने  कांग्रेस पर देशद्रोहियों का पक्ष लेने का आरोप लगाया।  इस पर कुछ देर के लिए सदन में भाजपा विधायकों और कई मंत्रियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

विधानसभा में दिल्ली के नतीजों की गूंज :

विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के दौरान दिल्ली के चुनावी नतीजों की भी गूंज सुनाई दी। निर्दलीय संयम लोढ़ा ने कहा, दिल्ली की जनता ने अहंकारी केंद्र सरकार को जमीन दिखाई।  इस पर उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा, दिल्ली में कांग्रेस को डबल जीरो मिला है, कांग्रेस को दिल्ली की करारी हार मुबारक।

विधानसभा में हंगामा, नोकझोंक :  
राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के दौरान सदन में कई बार हंगामा और नोकझोंक की स्थिति बनी। निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने पीएम मोदी पर  किसानों के लिए की घोषणाओं को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया, इस पर भाजपा विधायकों ने कड़ी आपत्ति की, इस पर कुछ देर के लिए सदन में जमकर कांग्रेस भाजपा विधायकों के बीच नोकझोंक हुई।