
कांग्रेस ने ‘भाजपा द्वारा राजस्थान में लोकतंत्र की हत्या के षडय़ंत्र के खिलाफ’ राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस का ये धरना प्रदर्शन प्रदेश में चल रहे सियासी संकट के बीच किया जा रहा है। हालांकि पार्टी के सारे विधायक व मंत्री जयपुर के पास एक होटल में ठहरे हुए हैं इसलिए धरना-प्रदर्शनों का नेतृत्व बाकी नेता कर रहे हैं। शनिवार को राजस्थान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अलग-अलग जिलों में प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान आरसीए अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के बेटे वैभव गहलोत भी जयपुर में यूथ कांग्रेस के ऑफिस पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि किसानों के लिए किया गया पिछले डेढ़ साल में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार का काम किया, उन्हें पच नहीं रहा है। भाजपा ने गलत प्रदेश चुन लिया है। यहां कांग्रेस नेता औऱ कार्यकर्ता मजबूती से डटे हैं।वैभव गहलोत ने कहा कि आप इतने शॉर्ट नोटिस पर आप आज यहां एकत्रित हुए हैं।
कांग्रेस ने सभी जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया, वैभव गहलोत इस दौरान यूथ कांग्रेस के ऑफिस पहुंचे
राज्यभर में धरने प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में पहुंचे वैभव गहलोत ने कहा कि केंद्र में बैठ भाजपा राजस्थान सरकार गिराने में व्यस्त है। किसानों के लिए किया गया पिछले डेढ़ साल में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार का काम किया, उन्हें पच नहीं रहा है। भाजपा ने गलत प्रदेश चुन लिया है।
यह भी पढ़ें- पायलट बोले- मैं कभी भाजपा में नहीं जाऊंगा, कांग्रेस पार्टी केवल गहलोत की नहीं
यहां कांग्रेस नेता औऱ कार्यकर्ता मजबूती से डटे हैं। गहलोत ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार की योजना राजस्थान मे विफल होगी। राजस्थान की सरकार चाहती है कि विधानसभा का सत्र बुलाया जाए, मगर या कारण है कि सत्र नहीं बुलाया जा रहा। मध्यप्रदेश में तो विधानसभा का सत्र बुलाने की जल्दी थी।
वहीं, राजस्थान में राज्य की सरकार कह रही है कि विधानसभा का सत्र बुलाओ तो देरी की जा रही है। ये सोचना का विषय है।