फूटी किस्मत बदलने के लिए घर में रखें चांदी से बनी ये मूर्ति

चांदी के बर्तन
चांदी के बर्तन

घर या ऑफिस में वास्तु नियमों का ध्यान जरूर रखना चाहिए, क्योंकि इससे घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहता है। इसी के साथ वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों का भी वर्णन किया गया है, जिन्हें घर में रखना बहुत ही शुभ माना गया है। इसी तरह घर में चांदी से बनी मूर्ति रखना भी काफी लाभकारी माना गया है। तो चलिए जानते हैं इससे जुड़े कुछ जरुरी वास्तु नियम। फूटी किस्मत बदलने के लिए घर में रखें चांदी से बनी ये मूर्ति

जरुर रखें ये मूर्ति

मोर की मूर्ति
मोर की मूर्ति

वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार घर में चांदी से बनी मोर की मूर्ति रखना बहुत ही शुभ माना गया है। ऐसा करने से धन आकर्षित होता है, साथ ही वास्तु दोष भी दूर होता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि चांदी का मोर नाचती हुई अवस्था में होना चाहिए। इससे धन लाभ के योग बनने लगते हैं।

दूर होती हैं कई समस्याएं

वास्तु शास्त्र में माना गया है कि यदि किसी जातक के विवाह में परेशानी आ रही है, तो ऐसे में उसे अपने घर में चांदी का मोर जरूर रखना चाहिए। ऐसा करने से विवाह में आ रही दिक्कतें दूर हो सकती हैं। वहीं मोर की मूर्ति को घर में रखने से व्यक्ति को शादीशुदा जीवन में रही परेशानियों जैसे लड़ाई-झगड़े की स्थिति से भी मुक्ति मिल सकती है।

कहां रखें चांदी का मोर

यदि आपको कारोबार में नुकसान का सामना करना पड़ रहा है, तो इसके लिए अपने ऑफिस या दुकान में चांदी के मोर को दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। आप इसे तिजोरी में भी रख सकते हैं। ऐसा करने से कारोबार में तरक्की के योग बनने लगते हैं। वहीं अगर आप इसे घर में रखना चाहते हैं, तो इसके लिए ड्राइंग रूम एक बेहतर विकल्प है। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और शांति का माहौल बना रहता है।

यह भी पढ़ें : राइजिंग राजस्थान समिट से प्रदेश की वैश्विक स्तर पर बढ़ेगी साखः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा