दिल को हैल्दी रखने के लिए आज ही पीना शुरू कर दें ब्लैक टी, और भी हैं कई फायदे

दिल को स्वस्थ रखती है ब्लैक टी
दिल को स्वस्थ रखती है ब्लैक टी

दुनिया में चाय के शौकीनों की कमी नहीं है। अक्सर लोग चाय की चुस्कियों से ही दिन की शुरुआत करते हैं। माना जाता है कि चाय पीने से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। वैसे चाय कई तरह की होती है, लेकिन अधिकतर लोग दूध वाली चाय पीना पसंद करते हैं। हालांकि सेहत के लिहाज से ब्लैक टी काफी फायदेमंद होती है, इसका स्वाद कडक़ होता है। यह सेहत संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करती है। तो चलिए जानते हैं ब्लैक टी पीने के क्या फायदे हैं।

एंटीऑक्सीडेंट का समृद्ध स्रोत

ब्लैक टी में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है, जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। इसे पीने शरीर के टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकलते हैं। अगर आप ब्लैक टी नियमित रूप से पीते हैं, तो पुरानी बीमारियों से भी छुटकारा मिल सकता है।

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद
दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

पोषक तत्वों से भरपूर ब्लैक टी पीने से हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है। इसमें मौजूद फ्लेवोनोइड्स नामक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। रोजाना ब्लैक टी पीने से उच्च रक्तचाप, बैड कोलेस्ट्रॉल, मोटापा सहित कई गंभीर बीमारियों का खतरा टाला जा सकता है।

आंत के स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है

आंत के स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है
आंत के स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है

ब्लैक टी आंतों के लिए फायदेमंद होती है। इसे पीने से आंत की स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है। इसके अलावा, इसमें एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं।

डायबिटीज में गुणकारी

रिसर्च के अनुसार, ब्लैक टी पीने से डायबिटीज के खतरे को कम किया जा सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद है।

दांतों के लिए लाभदायक

ब्लैक टी पीने से कैविटी की समस्या दूर होती है। इसमें मौजूद पॉलीफेनोल्स कैविटी पैदा करने वाले बैक्टीरिया को कम करते हैं, जिससे दांत स्वस्थ रहते हैं।

यह भी पढ़ें : 6 जिलों के एसपी और 5 जिलों के कलेक्टर इधर-उधर