मिलावट खोरों पर होगी सख्त कार्रवाई, मुख्यमंत्री गहलोत शुरू कर रहे आंदोलन

ashok-gehlot-मदद
ashok-gehlot-मदद

जयपुर। प्रदेश में अब मिलावट खोरों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को ट्वीट कर मिलावट खोरों के खिलाफ आंदोलन शुरू करने की जानकारी दी।

 

मुख्यमंत्री गहलोत ने उपभोक्ता दिवस पर ट्वीट करते हुए कहा कि नेशनल उपभोक्ता दिवस पर हमारा प्रयास प्रत्येक उपभोक्ता को उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में अधिक जागरूक बनाना है। मिलावटी खाद्य उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ शिकायतें होनी चाहिए।

 

राजस्थान में हम मिलावटी खाद्य उत्पादों को बेचने वालों के खिलाफ एक आंदोलन शुरू कर रहे हैं, क्योंकि यह विभिन्न बीमारियों का कारण बनता है। जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। खाद्य मिलावट में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।