सावधान… दिल्ली में आज बंद रहेंगे रास्ते… जानें क्यों?

दिल्ली

राष्ट्रपति मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान दिल्ली में रास्ते को लेकर एडवाइजरी जारी

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज कई रास्ते बंद रहेंगे। रास्ते बंद रखने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। सावधान रहें… अगर थोड़ी भी लापरवाही बरती तो भयंकर जाम में फंसना पड़ सकता है। गौरतलब है कि आज भारत की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम है। इसके चलते दिल्ली में वाहनों की आवाजाही की वजह से लोगों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल दिल्ली में दोपहर तक कई मार्गों को बंद रखा जाएगा। इस संबंध में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर जानकारी दी है। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक यातायात सुचारू चलाने के लिए आज यह विशेष व्यवस्था रहेगी। इस कारण लोगों को सलाह दी है कि वे अगर इन रास्तों से निकलते हैं तो अन्य वैकिल्पक रास्तों से होकर गंतव्य के लिए निकलें। सावधानी नहीं रखी तो ट्रैफिक जाम में काफी लंबे समय तक के लिए फंसना पड़ सकता है।

यहां-यहां बंद रहेगा वाहनों का आवागमन

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सोमवार को दोपहर तक कौटिल्य मार्ग, तीन मूर्ति मार्ग, तीन मूर्ति गोल चक्कर, अकबर रोड, गोल मेठी गोल चक्कर, कृष्णा मेनन मार्ग, विजय चौक, के. कामराज मार्ग की ओर जाने से बचने की सलाह दी है। इसके अलावा सुनहरी मस्जिद गोल चक्कर, रफी मार्ग, रेल भवन गोल चक्कर, संसद मार्ग, इम्तियाज खान मार्ग, गुरुद्वारा रकाबगंज रोड, पटेल चौक गोल चक्कर, रायसीना रोड, डा. राजेंद्र प्रसाद रोड, मौलाना आजाद रोड और मोतीलाल नेहरू मार्ग भी बंद रहेगा।

सिग्नल फ्री होगा शहीद मंगल पांडेय रोड

शहीद मंगल पांडेय रोड यानी वजीराबाद रोड को सिग्नल फ्री करने की योजना पर दो चरणों में काम पूरा किया जाएगा। दूसरे भाग के तहत नंद नगरी से गगन सिनेमा के पास स्थित लालबत्ती तक फ्लाईओवर जबकि लोनी गोलचक्कर पर अंडरपास बनाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने इस परियोजना के लिए सरकार से अनुमति मांगी है।

यह भी पढ़ें…भीषण हादसा, आठ लोगों की मौके पर ही मौत, 18 घायल