केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया देवेंद्र झाझड़िया का सम्मान

चूरू। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने टोक्यो में सिल्वर जीतकर लौटे स्टार जेवलिन थ्रोअर देवेंद्र झाझड़िया को बुधवार को दिल्ली के होटल अशोका में आयोजित समारोह में सम्मानित किया। इस दौरान किरण रिजीजू समेत विशिष्टजन उपस्थित थे।

इस दौरान केंद्रीय खेल मंत्री ने टोक्यो पैरालिंपिक में मेडल लेकर लौटे सभी 19 खिलाड़ियों का सम्मान किया और कहा कि दिव्यांगता के बावजूद देश के लिए मेडल जीतने वाले हर एक ओलंपियन की एक जोरदार संघर्ष की कहानी है जो हम सभी को प्रेरणा देती है।

यह भी पढ़ें-भर्तृहरि धाम स्थल पर गेट शिलान्यास पट्टी लगाने को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन