उन्नाव दुष्कर्म मामला: कुलदीप सेंगर को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

उन्नाव। उन्नाव दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने शुक्रवार को अपना फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी भाजपा के निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को उम्रकैद की सजा सुनाई है। न्यायाधीश धर्मेश शर्मा ने उम्रकैद की सजा देने के साथ 25 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इससे पहले दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने लंच ब्रेक से पहले फैसला सुरक्षित रख लिया था।

आपकों बता दें कि अपहरण के बाद नाबालिग से दुष्कर्म में दोषी करार दिए कुलदीप सिंह सेंगर पर पॉक्सो भी लगा है, ऐसे में कोर्ट ने उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई। पिछली सुनवाई में पीडि़ता पक्ष के वकील ने सजा पर हुई बहस के दौरान अधिकतम सजा के साथ अधिकतम मुआवजे की भी मांग की थी।