कोविड-19: प्रतिदिन जांच में अभूतपूर्व वृद्धि

corona
covid-19

पिछले 24 घंटों में 11.7 लाख से अधिक लोगों की कोविड जांच की गई अबतक कुल 4.5 करोड़ से अधिक जांच हो चुकी है

पिछले दो दिनों से प्रति दिन 10 लाख से अधिक कोविड जांच के साथ देश में दैनिक दैनिक स्तर पर कोविड-19 मामलों की जांच में अभूतपूर्व वृद्धि देखी गई है।

पिछले 24 घंटों में 11.7 लाख (11,72,179) से अधिक जांच की गई। इस उपलब्धि के साथ, अबतक की गई कुल जांच की संख्या 4.5 करोड़ (4,55,09,380) से अधिक हो चुकी है।

यह देश में दैनिक कोविड जांच में तेज वृद्धि को दर्शाता है। इससे पहले 30 जनवरी तक प्रति दिन जहां केवल 10 जांच हो पाती थी वहीं इसका दैनिक औसत आज 11 लाख से अधिक हो चुका है।

कोविड जांच की संख्या भारत में सबसे अधिक है

भारत में दैनिक स्तर पर कोविड जांच की संख्या दुनिया में सबसे अधिक है। व्यापक स्तर पर काफी लंबे समय तक निरंतर की जाने वाली ऐसी जांच रोग के प्रारंभिक निदान को सक्षम बनाती है और इसके आधार पर रोगियों को अलग रखने और उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की निर्बाध सुविधा प्रदान करती है। इससे अंततः मृत्यु दर में कमी आती है। जांच की संख्या में तेजी से कोविड पॉजिटिव मामलों में भी कमी आती है।

जांच की संख्या में वृद्धि देश भर में नैदानिक प्रयोगशालाओं के नेटवर्क में तेज विस्तार से संभव हो पाई है। पूरे देश में इस समय 1623 प्रयोगशालाएं हैं। सरकारी क्षेत्र में 1022 और निजी क्षेत्र में 601 प्रयोगशालाएं हैं। इसमें निम्नलिखित प्रकार की प्रयोगशालाएं शामिल है: