उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है।

वहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद रविवार को देहरादून और हरिद्वार में हड़कंप मच गया था। लोकसभा अध्यक्ष 14 मार्च को कनखल स्थित हरिहर आश्रम में हवन अनुष्ठान में शामिल हुए थे।

इस दौरान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, राज्य मंत्री यतीश्वरांनद, जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद भी उनके संपर्क में आए थे। वहीं उन्होंने अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या से भी भेंट की थी। स्वास्थ्य विभाग कोरोना जांच के लिए संपर्क में आए लोगों को चिह्नित कर रहा है। 

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद जिला स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। स्वास्थ्य विभाग ने लोकसभा अध्यक्ष के संपर्क में आए लोगों से होम आइसालेट होने की अपील की है। वहीं संपर्क में आए लोगों के चिह्नीकरण की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें-राहुल ने बोले-मोदी सरकार देश के चंद शीर्ष उद्योगपतियों के फायदे के लिए किसानों की आय और भविष्य छीनना चाहती है