
देहरादून। उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में तीरथ सिंह रावत ने बुधवार शाम चार बजे शपथ ग्रहण कर ली। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राजभवन में उन्हें शपथ दिलाई। भाजपा की विधानमंडल दल की बैठक बुधवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद के लिए नए चेहरे का नाम तय किया गया। तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे। तीरथ सिंह रावत गढ़वाल के सांसद हैं। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इनका नाम प्रस्तावित किया है।
उत्तराखंड बीजेपी में पिछले तीन दिनों से चल रही सियासी उठापठक के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफा के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए लॉबिंग शुरू हो गई थी। मुख्यमंत्री की दौड़ में रावत के करीबी और प्रदेश के उच्च शिक्षा और सहकारिता मंत्री और धन सिंह सबसे आगे चल रहे थे ।
उनके अलावा, लोक सभा सांसद अजय भट्ट, राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी, प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में शामिल हैं।