वैदिक वीरांगना दल ने दो कम्प्यूटर भेंट किए

वैदिक वीरांगना दल
वैदिक वीरांगना दल

जयपुर। वैदिक वीरांगना दल ने मंगलवार को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, सी-स्कीम को दो कम्प्यूटर भेंट किए। इस मौके पर विद्यालय की प्रिंसिपल कविता गर्ग और सभी शिक्षकों का सम्मान किया गया। क्लब की संरक्षिका दुर्गा शर्मा ने बताया कि जरूरतमंद संस्थाओं की मदद के लिए क्लब लगातार काम कर रहा है। पिछली बार बच्चों को आवश्यक वस्तुएं दी गई थीं। तभी क्लब ने कम्प्यूटर देने का निर्णय लिया था। इसी के तहत क्लब की सदस्या कविता अग्रवाल ने विद्यालय को दो कम्प्यूटर दान किए। विद्यालय की प्रिंसिपल कविता गर्ग ने क्लब का आभार जताया।

वैदिक वीरांगना दल
वैदिक वीरांगना दल

क्लब की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनामिका शर्मा ने बताया कि संगठन गरीब बच्चों और उनके विद्यालयों के लिए लगातार कार्य करता है। अगले सत्र में बच्चों की ड्रेस और वॉल पेंटिंग का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर हेमंत लश्करी, प्रियंका भार्गव, निमिषा, राधा, मोना, मनोरमा, सरोज सहित क्लब की सभी महिलाएं मौजूद रहीं।

वैदिक वीरांगना दल
वैदिक वीरांगना दल