
विधि तीन लोगों के हिसाब से
सामग्री : 500 ग्राम आलू, 1 कप दूध, 4 कप पानी, 2 टेबलस्पून मक्खन, 1/2 कप सार क्रीम, 3/4 कप सालसा (बारीक कटा प्याज, टमाटर, नींबू का रस, नमक, धनिया, हरी मिर्च को मिलाकर तैयार किया गया), 1/2 कप कद्दूकस किया चेडार चीज़, 2 टेबस्पून बारीक कटा धनिया

विधि
- तेज उबलते पानी में आलू को हल्का उबाल लें। इसे छानकर अलग रखें।
- एक कटोरी में दूध और मक्खन को एक साथ मिलाएं। इसे आलू पर फैलाएं।
- बेकिंग शीट पर आलू की स्लाइसेज़ काटकर रखें। 200 डिग्री सेल्सियस पर 35 मिनट तक इसे रोस्ट करें।
- एक बोल में सालसा, सार क्रीम और चीज़ को डालकर मिलाएं।
- अब आलू को निकालें। प्लेट में लेयरिंग से सजाएं।
- आलू पर सालसा मिक्सचर और धनिया पत्ती डालें और तुरंत सर्व करें।
यह भी पढ़ें- घर में आए मेहमानों को भी सर्व कर सकते है स्वादिष्ट पालक पत्ते की चाट, जानिए विधि