
दिग्गज फिल्ममेकर और राइटर सागर सरहदी का निधन हो गया है। वे 88 साल के थे। 22 मार्च को उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली। दिल की बीमारी के चलते उन्हें कुछ समय पहले सायन, मुंबई के एक कार्डिएक केयर हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।
सरहदी ने स्मिता पाटिल और नसीरुद्दीन शाह स्टारर बाजार (1982) को डायरेक्ट किया था। जबकि फारुख शेख, नसीरुद्दीन शाह और शबाना आजमी स्टारर लोरी (1984) के वे प्रोड्यूसर रहे हैं। वे ऋतिक रोशन और अमीषा पाटिल स्टारर कहो न प्यार है के स्क्रीनराइटर भी थे।

फिल्ममेकर अशोक पंडित ने सरहदी के निधन की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है, हार्ट अटैक से जाने-माने लेखक, निर्देशक सागर सरहदी जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ।
राइटर के तौर पर उनकी कुछ जानी-पहचानी फिल्में कभी कभी, नूरी, चांदनी, दूसरा आदमी, सिलसिला हैं। उन्होंने बाजार का निर्देशन भी किया था। यह इंडस्ट्री का बहुत बड़ा नुकसान है। ओम शांति।
यह भी पढ़ें- अभिनेता कार्तिक आर्यन कोरोना पॉजिटिव हुए