
- विश्वेंद्र सिंह ने लिखा, इस मुहिम में मैं खुले दिल से पीएम मोदी के साथ विश्वेद्र सिंह के ट्वीट पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया ने उनकी तारीफ की, और लिखा, विश्वेंद्र सिंह की तरह राष्ट्र प्रथम की भावना रखेंगे तो जल्द आत्मनिर्भर बनेगा भारत
- विश्वेंद्र सिंह ने सतीश पूनिया और हनुमान बेनीवाल को टैग करते हुए फिर जवाबी ट्वीट किया, सतीश पूनिया भाई साहब हम तो पूरी तरह से आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए समर्पित हैं, मेरे पूर्वजों ने सदार पटेल की एक आवाज पर भरतपुर रियासत को स्वतंत्र भारत को समर्पित कर दिया था।
जयपुर/भरतपुर। पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने ट्वीट करके पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान का जमकर समर्थन किया है। विश्वेंद्र्र सिंह ने आत्मनिर्भर भारत अभियान की आलोचना करने वालों को निशाने पर लेते हुए इस अभियान को जरूरी बताया है।
यह भी पढ़ें- विश्वेंद्र सिंह ने पर्यटन सेक्टर को लेकर जताई चिंता
विश्वेंद्र सिंह के आत्मनिर्भर भारत अभियान का समर्थन करनेके बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया और पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने ट्वीट करके उनकी जमकर तारीफ की।
विश्वेंद्र सिंह ने ट्वीट करके पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान का जमकर समर्थन किया है।
विश्वेंद्र सिंह और भाजपा नेताओं सतीश पूनिया और वासुदेव देवनानी के बीच चले ट्वीट संवाद की अब सियासी हलकों में खूब चर्चाएं हो रही हैं। पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान की एक कांग्रेस सरकार के मंत्री द्वारा पार्टी लाइन से हटकर तारीफ करने पर भाजपा को खूब सुहा रहा है, इसीलिए तो जैसे ही विश्वेंद्र सिंह ने तारीफ की सतीश पूनिया ने विश्वेंद्र सिंह की तारीफ का ट्वीट करते हुए देर न लगाई।
विश्वेंद्र्र सिंह ने आत्मनिर्भर भारत अभियान की आलोचना करने वालों को निशाने पर लेते हुए इस अभियान को जरूरी बताया है।
आत्मनिर्भर भारत अभियान का विरोध समझ से परे, इस मुहिम में मैं खुले दिल से पीएम मोदी के साथ : शुरुआत में विश्वेंद्र सिंह ने ट्वीट किया, आत्मनिर्भर भारत अभियान का विरोध समझ से परे है, दुनिया के देश खुद को आत्मनिर्भर बना रहे हैं, भारत ऐसा यों न करे? मैं पीएम मोदी की इस पहल का खुले दिल से समर्थन करने वालों में से हूं। यह गंदी राजनीति से ऊपर उठकर सोचने का वक्त है। आपकी की तरह राष्ट्र प्रथम की भावना रखेंगे तो आत्मनिर्भर बनेगा भारत