सोनाक्षी सिन्हा से भिड़े विवेक अग्निहोत्री, मामला पुलिस तक पहुंचा

sonakshi sinha
sonakshi sinha

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का मुकेश खन्ना से विवाद चल ही रहा था कि अब फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री भी उनसे उलझ गए हैं।

दरअसल विवेक अग्निहोत्री ने सोनाक्षी का एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ऐसे समय में कौन शूटिंग करता है? सोनाक्षी को विवेक की ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई। इस फोटो में सोनाक्षी फोन पर बात कर रही हैं। उन्होंने ब्लैक टॉप के साथ सिल्वर स्कर्ट और श्रग पहना हुआ है।

सोनाक्षी सिन्हा से विवेक अग्निहोत्री भी उलझ उलझे

असल में इस फोटो को मुंबई मिरर न्यूजपेपर ने छापा हुआ था। लेकिन सोनाक्षी को विवेक की ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई। उन्होंने निशाना साधते हुए लिखा, अगर इस फोटो की डेट 5 नवम्बर 2019 है तो ये जरूर पुरानी ही होगी। वो भी क्या दिन थे।

यह तस्वीर फराह खान के शो की है जिसमें एक्टर वरुण शर्मा भी शामिल हुए थे। शो की पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए सोनाक्षी ने विवेक पर फिर से निशाना साधा और लिखा, फिल्म इंडस्ट्री के निर्देशक होते हुए आपको यह जानकारी होनी चाहिए कि इस समय कोई भी शूटिंग नहीं कर रहा है, क्योंकि सभी स्टूडियोज पर ताला लगा है और देश लॉकडाउन में है।

मेरा मानना है कि क्लासिक फ्रीज फ्रेम का मतलब मुंबई मिरर के लिए थ्रोबैक होता है विवेक अग्निहोत्री। इस फोटो में सोनाक्षी सिन्हा, फराह खान और वरुण शर्मा संग खड़ी हैं।

सोनाक्षी सिन्हा ने अगले ट्वीट में आक्रमक होते हुए अगले ट्वीट में मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे को शिकायत की।

सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे को शिकायत की

उन्होंने लिखा, सुनिए मुंबई पुलिस, उद्धव ठाकरे जी, अगर कोई किसी के बारे में अफवाह और फेक न्यूज फैला रहा हो तो उसकी शिकायत कैसे की जा सकती है? मैं एक जिम्मेदार नागरिक की तरफ से ये पूछ रही हूं।

जो इस समय अपने घर में बैठी है, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रही है और शूटिंग तो बिल्कुल नहीं कर रही है- यानी मैं। अब देखना यह है कि यह विवाद कितना आगे बढ़ता है या यहीं खत्म नहीं हो जाता।