ट्रेवल डायरी: भारत के ऐसा ऐतिहासिक स्थल जहां ताजमहल के बाद सबसे ज्यादा होता है फोटोसेशन

vt station
vt station

आईए, आज हम आपको भारत के एक ऐसे ऐतिहासिक स्थल के बारे में बताते हैं जिसे आपने अक्सर हिंदी फिल्मों में देखा होगा। यह ऐतिहासिक किसी विदेशी इमारत होने का आभास कराती है। खासकर पुरानी हिंदी फिल्मों में ज्यादातर इस इमारत को दिखाया जाता था। असल में यह मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस है जिसे पूर्व में विक्टोरिया टर्मिनस के नाम से जाना जाता था।

इसे  वी.टी, सी.एस.टी. नाम से भी पुकारा जाता है। भारत की ऐतिहासिक इमारतो में से एक यह टर्मिनस मध्य  रेलवे यानि भारतीय रेलवे का मुख्य स्टेशन है।

इसे  वी.टी, सी.एस.टी. नाम से भी पुकारा जाता है। भारत की ऐतिहासिक इमारतो में से एक यह टर्मिनस मध्य  रेलवे यानि भारतीय रेलवे का मुख्य स्टेशन है। कहा तो यह भी जाता है कि भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटक  स्थल ताजमहल के बाद यह ऐसा ऐतिहासिक स्थल जहां सबसे ज्यादा लोग फोटो खींचते हैं। यूनेस्को ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस विश्व घरोहर घोषित कर रखा है।

वीटी को सी.एस.टी. नाम से भी पुकारा जाता है

विक्टोरियाई इतालवी गोथिक शैली एवं परंपरागत भारतीय स्थापत्यकला का संगम इस टर्मिनस की नक्काशी में झलकता है। इस स्टेशन की कल्पना फ्रेडरिक विलियम स्टीवन्स ने की थी। दुनिया के कई स्टोशनों के अवलोकन के बाद इस टर्मिनस को अंतिम रूप दिया गया। इसको बनाने में पूरा दस वर्ष का लंबा वक्त लगा। इसका नाम महारानी विक्टोरिया के नाम पर विक्टोरिया टर्मिनस रखा गया।

यह टर्मिनस बहुत बिजी स्टेशनों में गिना जाता है। यहां से लंबी दूरी की गाडिय़ा निकलती हैं और हमेशा इस टर्मिनस पर भीड़ और लोगों की आवाजाही बनी रहती है। इसकी अंदरूनी स्थापत्यकला और नक्काशी ब्रिटिश और भारतीय संस्कृति का अनूठा संगम है जो दो देशों की संस्कृति को जोड़ती और उनसे अवगत कराती है।