साबला में जल संसाधन मंत्री का स्वागत

132 करोड के प्रोजेक्टा, पुल निर्माण एवं पर्यटन स्थल बनाने पर चर्चा

डूंगरपुर। मालवीया का मंत्री बनने के बाद पहली बार साबला में आने पर भव्य स्वागत किया। रमेशचंद्र फफोत, वीरेंद्रसिंह सिसोदिया, जय कृष्ण मीणा, मनोहर सेठ, चंद्रकांत फफोत, गणेशलाल सराफ, गौतमलाल सागोट, मुस्तफा, नारायण जानी, प्रवीण सिंह, युसुफ हुसैन, रवि वर्मा रमेशचन्द्र आसावत सहित उपस्थित रहे। मालवीया ने साबला हरि मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दरम्यान पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, दिनेश खोडनिया, विधायक गणेश घोघरा मौजूद थे। मंत्री मालवीया ने 132 करोड के प्रोजेक्ट पर चर्चा की एवं पुल निर्माण एवं पर्यटन स्थल बनाने पर चर्चा की। संत भवन मे मालवीय का स्वागत किया गया।

यहां मालवीया ने कहा कि डूंगरपुर बांसवाड़ा उदयपुर की सिंचाई नहरों का अधिक से अधिक पानी रोकने के लिए एनिकट बनाएंगे। वही मालविया ने महाराज अच्युतानंद का सम्मान किया एवं महाराज से आशीर्वाद लिया। साथी कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश खोड़निया का भी शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। वागधारा संस्था के तत्वाधान मे गठित जनजातीय समाज संगठन आसपुर के बैनर तलें पदाधिकारियों, सदस्यों एवं ग्रामीणों द्वारा साबला मावजी महाराज चौराहे पर जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया का भव्य स्वागत किया गया?। संगठन अध्यक्ष गंगाराम डामोर संस्था की जानकारी दी।

इस मौके पर गंगाराम डा़मोर, शंकरलाल रोत, कांतीलाल बरगोट, राजमलमीणा, देवीलाल, धनज उपस्थित रहे। पिंडावल. मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे जन संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया का गांव के बस स्टैंड पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ता भगवती शंकर हरसोत, कैलाश दनोत, लालजी मीणा, अमरजी पाटीदार, गणेशलाल उपाध्याय, हरीश खेमोत, दीपक उपाध्याय, गंगाधर प्रकोत, लाला मीणा, नाथूराम जोशी, शांतिलाल जोशी, हरीश त्रिवेदी, मनोज प्रकोत, प्रकाश जोशी, हरीश डाईयोत, लोकेंद्र मीणा, भरत त्रिवेदी, सहित कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण व साफा बांधकर स्वागत किया।

आसपुर. प्रदेश सरकार के नव मनोनीत जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालविया का मंत्री बनने के बाद पहली बार वागड़ आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने आसपुर के सोम नदी पुल पर मंत्री मालविया का कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश खोड़निया, पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह खरोडिया, आसपुर ब्लॉक अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद यूथ कांग्रेस नरेंद्रसिंह फतेहपुरा व नवदीप सिंह देवला के नेतृत्व में सैकडों यूथ कांग्रेस युवाओं के वाहन रैली के काफिले के साथ आसपुर पहुंचे जहां यूथ कांग्रेस युवाओं ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।

यह भी पढ़ें-निबंध प्रतियोगिता, जागरूकता शिविर और विचार गोष्ठी से युवाओं को दी संविधान की जानकारी, शपथ भी दिलवाई