रोजाना इन कलर के कपड़े पहनने से चमकेगी आपकी किसमत

रंगों का अलग ही महत्व हैं। क्या आप जानते हैं कि रंग आपका भाग्य भी बदल सकते है। बता दें कुछ रंग ऐसे होते है जो सकारात्मक एनर्जी भी देते है, तो कुछ हमारे काम भी बिगाड़ सकते है। इसलिए आज हम आपको उन रंगों के बारे में बताने जा रहे है जो आपका भाग्य बदल सकते है, यदि सप्ताह के हर दिन आप इन रंगों को पहनते है तो आपकी किस्मत बदल सकती है…

सोमवार को पहने इस रंग के कपड़े
सोमवार का दिन चन्द्रमा का दिन होता है। इस दिन सफ़ेद रंग के कपडे को पहनना शुभ माना जाता है। बेहतर रहेगा कि सोमवार को सफ़ेद रंग का कपडा ही पहने जिससे आपको यश व सफलता कि प्राप्ति होगी।

मंगलवार को पहने इस रंग के कपड़े
मंगलवार का दिन बजरंग बली का होता है, बेहतर रहेगा कि आप इस दिन लाल, नारंगी, गहरे भूरे व चॉकलेटी रंग के कपडे पहने। इस दिन का गृह मंगल होता है। इस दिन इन रंगों को पहनने से दूसरों पर आपकी बातों का गहरा असर होता है।

बुधवार को पहने इस रंग के कपड़े
बुधवार का दिन स्वयं गणपति जी का होता है, जिन्हे घास सबसे ज्यादा प्रिय हैं। इस दिन हरे रंग का ज्यादा महत्व माना जाता है, इस दिन हरे रंग के कपडे पहनने से विशेष फल मिलता है। नौकरी व व्यापार में अनुकूल वातावरण बनता है। चाहे तो आप इस दिन सफ़ेद रंग भी पहन सकते है।

शुक्रवार को पहने इस रंग के कपड़े
शुक्रवार का दिन माँ दुर्गा का शुक्र का दिन होता है। इस दिन हमेशा साफ़ सुथरे कपडे ही पहनने चाहिए

शनिवार को पहने इस रंग के कपड़े
जैसे कि आप सभी जानते है शनिवार का दिन शनिदेव का होता है, इस दिन शनि देव को तेल का दीया भी जलाया जाता है। जानकारी के लिए बता दें शनि देव को काला, नीला, गहरा बैंगनी, जमुनी रंग पसंद है। इस दिन इन रंगों को पहनने से व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है। इतना ही नहीं इस दिन इन रंगो को पहनने से आपके कार्य क्षेत्र में सफलता भी मिलती है।

रविवार को पहने इस रंग के कपड़े
रविवार का दिन सूर्य का दिन होता है, इसलिए रविवार के दिन अगर आप पीला, लाल व रंगीन कपडे पहनते है तो आपको सकारात्मक ऊर्जा का एहसास होगा , आप उत्साहित व तरोताजा महसूस करेंगे।