
जब शरीर के विकास में वृद्धि की बात आती है तो प्रोटीन को मुख्य पोषक तत्व के रूप में देखा जाता है। हमारे शरीर की जितनी भी प्रक्रियाएं होती हैं उन्हें अलग-अलग मात्रा में और अलग-अलग समय पर प्रोटीन की जरूरत पड़ती है। चूंकि शरीर हर वक्त प्रोटीन का उपयोग करता है इसीलिए समय रहते इसकी आपूर्ति करना भी जरूरी होता है। ध्यान दें कि स्वस्थ रहने के लिए प्रोटीन को अपने आहार में शामिल करना बेहद जरूरी होता है। आज हम इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे कि हमारे शरीर को प्रोटीन की आवश्यकता कब पड़ती है?
प्रोटीन का महत्व
प्रोटीन का मुख्य स्त्रोत हमारा आहार है। मांस, मछली, अंडा, डेयरी प्रोडक्ट्स आदि में प्रोटीन पाया जाता है। इसके अलावा वनस्पति स्रोत जैसे अनाज, दाल, सूखा मेवा, बींस आदि के माध्यम से भी प्रोटीन को अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है। सवाल यह है कि प्रोटीन क्यों महत्वपूर्ण है? हमारे शरीर को नियमित रूप से अलग-अलग प्रोटींस की आवश्यकता होती है। ऐसा इसलिए भी जिससे कि हमारे शरीर में जरूरी पोषक तत्व की कमी को पूरा किया जा सके। और सेहत को अच्छा व सभी प्रक्रियाओं को उचित रूप से चलाया जा सके।

शरीर में प्रोटीन की आवश्यकता कब बढ़ जाती है?
प्रोटीन की जरूरत उम्र, शरीर के वजन, लिंग और गतिविधि पर निर्भर करती है-
बच्चों और किशोरों की बात की जाए तो प्रोटीन की बड़ी मात्रा में जरूरत होती है। इसके माध्यम से विकास, नई कोशिकाओं का निर्माण, हड्डियों और मांसपेशियों में मजबूती आदि में जरूरत होती है।
गर्भवती महिलाओं के लिए प्रोटीन लेना बेहद जरूरी है क्योंकि स्तनपान कराने वाली महिलाओं में अगर प्रोटीन भरपूर है तो बच्चे का पोषण और उसका विकास अच्छे प्रकार से होता है।
बड़ों की बात की जाए तो बच्चों की तरह बढ़ों की भी प्रोटीन की बेहद जरूरत होती है। ऑस्टियोपोरोसिस को प्रोटीन की मदद से रोका जा सकता है या उसके स्तर को कम किया जा सकता है।
खिलाड़ियों के शरीर से ज्यादा पसीना निकलने के कारण प्रोटीन की ज्यादा जरूरत होती है। ऐसे में ये लोग प्रोटीन के सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं।