कहां हैं रावण का किरदार निभाने वाला यह एक्टर, इस वजह से छोड़ दी एक्टिंग

ravan-arvind tripathi रामायण में रावण किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिपाठी
ravan-arvind tripathi रामायण में रावण किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिपाठी

एंटरटेनमेंट डेस्क। देश का सबसे लोकप्रिय टीवी सीरियल रामायण 30 साल बाद फिर दूरदर्शन पर प्रसारित किया जा रहा है।

रामायण का हर किरदार 30 साल बाद अपना एक खास मुकाम और लोकप्रियता हासिल किए हुए है।

ऐसे में एक किरदार ऐसा भी है जो कभी भुलाया नहीं जा सकता जो रामायण सीरियल का अहम किरदार है हम बात कर रहे हैं रावण की जिसकी लंका जलाकर भगवान राम ने 14 वर्ष अयोध्या लौटे थे।

आइये जानते हैं कहां हैं आजकल रामायण में लंकापति रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिपाठी।

रामायण रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिपाठी

अरविंद त्रिपाठी मूल रूप से मध्यप्रदेश के इंदौर के रहने वाले हैं। रावण का किरदार कितना लोकप्रिय था यह खुद अरङ्क्षवद त्रिपाठी ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि जब उन्होंने यह किरदार निभाया था उसके बाद मुझे सब इसी नाम से जानने लगे थे। मेरी पत्नी को मंदोदरी और मेरे बच्चों को रावण के बच्चे कहते थे।

जिस दिन रामायण सीरियल रावण का वध हुआ उस दिन हमारे पूरे मोहल्ले में लोग शोक में डूब गए यहां तक की लोगों ने खाना तक नहीं खाया।

रामायण टीवी पर फिर दिखाई जा रही है

इस नाम से मुझे इतनी लोकप्रियता मिली जो अभी तक मेरे नाम से जुड़ी है। अरविंद त्रिवेदी मशहूर गुजराती थिएटर आर्टिस्ट उपेंद्र त्रिपाठी के भाई हैं।

कमाल की बात ये कि 1991 में वो भी बीजेपी की टिकट से गुजरात की साबरकांठा सीट से चुनाव लड़े और सांसद बने।

इनके खाते में हिंदी और गुजराती मिलाकर कुल 250 से ज़्यादा फिल्में हैं। म अब इनकी उम्र 80 के पार जा चुकी है। इसलिए एक्टिंग वगैरह से दूर हो चुके हैं।