
जयपुर। प्रदेश में सर्दी के तेवर कुछ दिन से कम हो गए हैं जिससे आमजन को राहत मिली है। लेकिन ये राहत ज्यादा समय तक टिकने वाली नहीं है। मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा कि क्रिसमस पर पूर्वी राजस्थान में हल्की बौछारें हो सकती हैं। इससे ठंड अपने चरम पर होगी।
आपकों बता दें कि शुक्रवार रात को बाड़मेर में पारा करीब 13.8 डिग्री रहा है। प्रदेश भर में सुबह कोहरा भी कम हो गया है। मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी राजस्थान में 24 व 25 दिसंबर को हल्की बरसात हो सकती है। वहीं अगले दो सप्ताह तक यानी 2 जनवरी तक राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहेगा। राज्य में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है।
दो दिन पहले रात का औसत तापमान सात डिग्री तक पहुंच गया था। प्रदेश में बीती रात 10 शहरों में तापमान 10 डिग्री से अधिक हो गया। बीती रात सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 13.8 डिग्री रहा। अजमेर, जयपुर, सीकर, डबोक, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर सिटी, फलौदी, बीकानेर, चूरू में तापमान 10 डिग्री से अधिक रहा।