जनहित के कार्य राज्य सरकार की प्राथमिकता : गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

226 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

महारानी अवन्ती बाई लोधी विकास बोर्ड के गठन की घोषणा की

मुख्यमंत्री का धौलपुर दौरा

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार जन भावनाओं के अनुरूप जनहित के कार्य करवाने के लिए कृत संकल्पित है। प्रदेश में लागू हो रही योजनाओं और विकास कार्यों के कारण पूरे देश में राजस्थान चर्चा का केन्द्र है। राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में हर वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

गहलोत गुरुवार को धौलपुर जिले के बाड़ी में महंगाई राहत कैम्प में आए लाभार्थियों से संवाद एवं कैम्प के अवलोकन के बाद विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान हर क्षेत्र में अग्रणी बनकर उभरा है। वर्ष 2030 तक राजस्थान को अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाना हमारा लक्ष्य है। इस दौरान श्री गहलोत ने लगभग 226 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

महारानी अवन्ती बाई लोधी विकास बोर्ड का होगा गठन

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि राज्य में जल्द ही महारानी अवन्ती बाई लोधी विकास बोर्ड बनाया जाएगा। इससे लोधी, लोधा, निषाद, कश्यप, केवट तथा सिद्ध समाज के लिए प्रभावी रूप से योजनाएं बन सकेंगी तथा विकास होगा। राज्य सरकार को भी बोर्ड के माध्यम से समाज की समस्याओं का हल करने में आसानी होगी। वीरांगना अवन्ती बाई लोधी का 1857 की क्रान्ति में विशेष योगदान रहा था।

महंगाई से मिल रही राहत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

गहलोत ने कहा कि हर परिवार को महंगाई से राहत पहुंचाने के मकसद से प्रदेशभर में महंगाई राहत कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं। इन कैम्पों में अब तक 7 करोड़ से अधिक गांरटी कार्ड वितरित किए जा चुके हैं, जबकि 1.60 करोड़ से ज्यादा परिवार लाभान्वित हो चुके हैं। राज्य सरकार की योजनाएं एक से बढकऱ एक हैं, जिनसे हर वर्ग को राहत मिल रही है। चिरंजीवी योजना के अंतर्गत 25 लाख रूपए का स्वास्थ्य बीमा एवं 10 लाख रूपए का दुर्घटना बीमा कवर दिया जा रहा है। कामधेनु पशु बीमा योजना के तहत अब गाय के साथ भैंस के बीमा का भी प्रावधान किया गया है। 100 यूनिट तक नि:शुल्क घरेलू बिजली मिलने से अधिकांश उपभोक्ताओं का बिजली बिल शून्य हो गया है। किसानों को 2000 यूनिट बिजली प्रतिमाह नि:शुल्क दी जा रही है। साथ ही, पात्र परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जा रहा है।

शिक्षा राज्य सरकार की मुख्य प्राथमिकता

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

गहलोत ने कहा कि शिक्षा राज्य सरकार की मुख्य प्राथमिकताओं में है। मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत 30 हजार विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क तैयारी करवाई जा रही है। राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडेमिक एक्सीलेंस योजना के तहत 500 विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए विदेश में भेजने का प्रावधान किया गया है जिसका खर्च राज्य सरकार वहन कर रही है। प्रदेश में पिछले साढ़े चार सालों में 303 नए कॉलेज खोले गए हैं। इनमें 130 गल्र्स कॉलेज शामिल हैं। 500 बालिकाओं के विद्यालय में नामांकन पर कॉलेज खोलने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान मौजूद हैं, जिससे राज्य के विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए अन्य राज्यों में जाने की आवश्यकता नहीं है। प्रदेश में विश्वविद्यालयों की संख्या भी अब 90 से अधिक हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाड़ी क्षेत्र में बंद किए गए विद्यालयों को जल्द ही पुन: खोला जाएगा।

ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करे केन्द्र सरकार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) के कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं। यह परियोजना धौलपुर समेत 13 जिलों में पेयजल एवं सिंचाई जल आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण है। केन्द्र सरकार को वादा निभाते हुए इसे राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने सीमित संसाधनों से योजना को आगे बढ़ाती रहेगी। ईआरसीपी के लिए 13 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया जा गया है। श्री गहलोत ने कहा कि कालीतीर लिफ्ट परियोजना का लाभ भी बाड़ी-बसेडी क्षेत्र को वृहद स्तर पर मिलेगा।

विकास मेें अग्रणी राजस्थान

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

गहलोत ने कहा कि राजस्थान हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर हो, सोशल सेक्टर हो या एजुकेशन सेक्टर, हर क्षेत्र में प्रदेश अग्रणी है। राजस्थान 11.04 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ दर के साथ आंध्र प्रदेश के बाद देश में दूसरे स्थान पर है। प्रदेश में 1 लाख किलोमीटर लम्बाई की सडक़ें बनाई जा रही हैं। इनमें से 56 हजार किमी सडक़ें बन चुकी हैं, जबकि शेष 44 हजार किमी सडक़ें निर्माणाधीन हैं। राज्य में 1 करोड़ लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही है। न्यूनतम पेंशन बढ़ाकर 1000 रुपए की गई है। साथ ही, इसमें प्रतिवर्ष 15 प्रतिशत स्वत: वृद्धि का प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

इस अवसर पर सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजनलाल जाटव, तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग, राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष खिलाड़ी लाल बैरवा, पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा, विधायक गिर्राज मलिंगा एवं श्रीमती शोभारानी कुशवाहा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

विकास कार्यां की सौगात

137.28 करोड़ रुपए के कार्यों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
  • 1.73 करोड़ रुपए की लागत से पुलिस थाना बसेड़ी के नवीन भवन निर्माण कार्य।
  • 64.24 करोड़ रुपए की लागत से बाड़ी शहर में रिंग रोड का निर्माण कार्य।
  • 34.68 करोड़ रुपए की लागत से भरतपुर-धौलपुर सडक़ को जोड़ते हुए सैंपऊ बाईपास का निर्माण कार्य।
  • 4.01 करोड़ रुपए की लागत से बाड़ी बसेडी मैन रोड से डबोकपुरा हुसैनपुरा बाया नहर किनारे होते हुए कुहावनी, सिगोरई, मठ सिगोरई, गढी जाटवान मठ खिराना, रानपुर दादूर सडक़ का निर्माण कार्य।
  • 2.76 करोड़ रुपए की लागत से 33/11 केवी सब स्टेशन, सेवरपाली का निर्माण कार्य।
  • 1.82 करोड़ रुपए की लागत से पीएचसी, सेवर का निर्माण।
  • 41 लाख रुपए की लागत से उप स्वास्थ्य केन्द्र अजीतपुर का निर्माण।
  • 2.29 करोड़ रुपए की लागत से जल जीवन मिशन के अन्तर्गत बाड़ी ब्लॉक के ग्राम सूरौठी, कंचनपुर में क्रियाशील जल सम्बन्ध उपलब्ध कराने हेतु पेयजल परियोजना।
  • 3.31 करोड़ रुपए की लागत से जल जीवन मिशन के अन्तर्गत बाड़ी ब्लॉक के ग्राम खानपुर मीणा में क्रियाशील जल सम्बन्ध उपलब्ध कराने हेतु पेयजल परियोजना।
  • 22.02 करोड़ रुपए की लागत से ई.आर.एम. ऑफ रिमेनिंग वर्क ऑफ पार्वती केनाल सिस्टम।

88.65 करोड़ रुपए के कार्यों का शिलान्यास

  • 7.50 करोड़ रुपए की लागत से राजकीय बालिका महाविद्यालय बाडी का निर्माण कार्य।
  • 1.43 करोड़ रुपए की लागत से पीएचसी टौंटरी का भवन निर्माण।
  • 4.40 करोड़ रुपए की लागत से सीएचसी बसई नवाब।
  • 4.50 करोड़ रुपए की लागत से उच्चतर शिक्षा/राजकीय महाविद्यालय बसई नवाब।
  • 4.50 करोड़ रुपए की लागत से उच्चतर शिक्षा/राजकीय महाविद्यालय सैंपऊ।
  • 1.60 करोड़ रुपए की लागत से जल जीवन मिशन के अन्तर्गत बाड़ी ब्लॉक के ग्राम पिदावली में क्रियाशील जल सम्बन्ध उपलब्ध कराने हेतु पेयजल परियोजना।
  • 1.85 करोड़ रुपए की लागत से जल जीवन मिशन के अन्तर्गत बाड़ी ब्लॉक के ग्राम नगला दूल्हेखां में क्रियाशील जल सम्बन्ध उपलब्ध कराने हेतु पेयजल परियोजना।
  • 1.54 करोड़ रुपए की लागत से जल जीवन मिशन के अन्तर्गत बाड़ी ब्लॉक के ग्राम महुआखेड़ा में क्रियाशील जल सम्बन्ध उपलब्ध कराने हेतु पेयजल परियोजना।
  • 2.70 करोड़ रुपए की लागत से जल जीवन मिशन के अन्तर्गत बाड़ी ब्लॉक के ग्राम ध्वजपुरा एवं मरहोली में क्रियाशील जल सम्बन्ध उपलब्ध कराने हेतु पेयजल परियोजना।2.09 करोड़ रुपए की लागत से जल जीवन मिशन के अन्तर्गत बाड़ी ब्लॉक के ग्राम जपावली-लहकपुर में क्रियाशील जल सम्बन्ध उपलब्ध कराने हेतु पेयजल परियोजना।
  • 6.42 करोड़ रुपए की लागत से जल जीवन मिशन के अन्तर्गत बाड़ी ब्लॉक के ग्राम पुरा उलावटी, उलावटी, रूपसपुर, जमालपुर, जरारी घेसुआ में क्रियाशील जल सम्बन्ध उपलब्ध कराने हेतु पेयजल परियोजना।
  • 1.49 करोड़ रुपए की लागत से जल जीवन मिशन के अन्तर्गत बाड़ी ब्लॉक के ग्राम खेडा, लोहरे का पुरा में क्रियाशील जल सम्बन्ध उपलब्ध कराने हेतु पेयजल परियोजना।
  • 4.71 करोड़ रुपए की लागत से जल जीवन मिशन के अन्तर्गत बाड़ी ब्लॉक के ग्राम पुरा बख्तू, सौहा, नीमखेडा़ में क्रियाशील जल सम्बन्ध उपलब्ध कराने हेतु पेयजल परियोजना।
  • 1.53 करोड़ रुपए की लागत से जल जीवन मिशन के अन्तर्गत बाड़ी ब्लॉक के ग्राम पुरा मदारी – नौरहा़ में क्रियाशील जल सम्बन्ध उपलब्ध कराने हेतु पेयजल परियोजना।
  • 10.15 करोड़ रुपए की लागत से पार्वती मुख्य नहर एवं माकरा बान्च का जीर्णोद्धार कार्य।
  • 5.72 करोड़ रुपए की लागत से पार्वती बांध की सैंपऊ ब्रान्च का आर.डी. 2100 मीटर से 4300 मीटर तक जीर्णांद्धार कार्य।
  • 21.53 करोड़ रुपए की लागत से पार्वती नदी पर संजापुरी आश्रम के पास नवीन एनिकट निर्माण कार्य।
  • 4.95 करोड़ रुपए की लागत से बामनी नदी पर आश्रम के पास, सरमथुरा-बाड़ी रोड़ पर नवीन एनिकट निर्माण कार्य।

यह भी पढ़ें : राष्ट्र एवं समाज के विकास में सिविल सेवा अधिकारियों की भूमिका अहम: मुख्यमंत्री