जारी रह सकता है बारिश का दौर, कई जिलों में यलो अलर्ट जारी

मानसून, monsoon
मानसून, monsoon

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेशभर में मानसून के अंतिम दौर में पहुँचने से गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने रविवार को भी कई जिलों में बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में बारिश का दौर 23 सितम्बर तक जारी रह सकता है। विभाग ने 23 सितम्बर तक प्रदेश के कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें दक्षिण पूर्वी राजस्थान के जिले शामिल हैं।

प्रदेश से इस बार मानसून की विदाई में देरी हो गई है। सितंबर के अंत तक प्रदेश से मानूसन की विदाई होना तय है।

हालांकि अभी प्रदेश में सक्रिय एक तंत्र के कारण मानसून की विदाई नहीं हुई है। बांसवाड़ा, चित्तौडग़ढ़, डूंगरपुर, राजसमंद, प्रतापगढ़, सिरोही और उदयपुर जिले में मेघ गर्जन के साथ बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।