भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन; राहुल के सामने पायलट समर्थकों की नारेबाजी

भारत जोड़ो यात्रा
भारत जोड़ो यात्रा

जयपुर में आज म्यूजिक इवेंट, गांधी भी होंगे शामिल

दौसा। भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर आज राहुल गांधी जयपुर में म्यूजिक इवेंट में शामिल होंगे। वे आज राजस्थान में पहली बार प्रेस कांफ्रेंस भी करने जा रहे हैं। आज दौसा में करीब 22 किलोमीटर की यात्रा के बाद राहुल गांधी दोपहर 1.30 बजे जयपुर पहुंचे। उनके साथ हेलिकॉप्टर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और सचिन पायलट भी थे।

भारत जोड़ो यात्रा
भारत जोड़ो यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा का आज राजस्थान में 12वां दिन है। दौसा में यात्रा के दौरान राहुल गांधी के सामने सचिन पायलट के समर्थन में जमकर नारेबाजी हुई। दरअसल, दौसा जिला पायलट परिवार का गढ़ माना जाता है। कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे राजेश पायलट यहां के सबसे पॉपुलर लीडर्स में रहे।

उनके बाद रमा व सचिन पायलट के लिए भी दौसा के लोग काफी भावुक रहे हैं। हालांकि, सचिन पायलट अब यहां से चुनाव नहीं लड़ते हैं, लेकिन वे यहां आते रहते हैं। वर्तमान में दौसा शहर विधानसभा से पायलट ग्रुप के समर्थक मंत्री मुरारीलाल मीणा विधायक हैं। दौसा शहर में भारी भीड़ के कारण यात्रा की स्पीड स्लो रही।

जयराम रमेश बोले- कांग्रेस चुनाव लड़ेगी, मुख्यमंत्री कौन बनेगा,बाद में देखा जाएगा

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि कांग्रेस संगठन चुनाव लड़ेगा। संगठन जीतेगा, कांग्रेस पार्टी जीतेगी। मुख्यमंत्री कौन बनेगा, बाद में देखा जाएगा। कांग्रेस पार्टी को जिताने के लिए सभी नेता, सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर लगे हुए हैं। मैंने पहले भी कहा है कि संगठन सर्वोपरी है। व्यक्ति आते हैं,व्यक्ति जाते हैं। व्यक्ति पद ग्रहण करते हैं, व्यक्ति पद से हटते हैं लेकिन संगठन बरकरार रहता है।

यह भी पढ़ें : पालक खाकर दूर रखी जा सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां