पारीक की प्रथम पुण्यतिथि पर लगे शिविर में 135 यूनिट रक्तदान

सीकर। वंदे मातरम संगठन के संस्थापक युवा सामाजिक कार्यकर्ता स्व. प्रमोद पुरोहित की प्रथम पुण्यतिथि पर संगठन के कार्यकर्ताओं एवं साथियों की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 135 लोगों ने रक्तदान किया। आयोजन समिति के पंकज बागड़ी, प्रहलाद रींगसिया व कमल सुरोलिया ने बताया कि मोरी गेट स्थित सरावगी भवन में लगाए गए िशविर में 135 लोगों ने रक्तदान िकया। इसमें दो दर्जन महिलाएं व युवतियां भी शामिल हैं।

वंदे मातरम समिति के अध्यक्ष सुशील पुरोहित, शहर भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन दायमा, सुनील पुरोहित, अशोक पुरोहित, रामस्वरूप शर्मा, चतुर्भुज शर्मा व प्रकाश पुरोहित आदि ने प्रमोद पारीक की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए शिविर का शुभारंभ किया। सुनील पुरोहित ने बताया कि उनके छोटे भाई प्रमोद अपनी आय का अधिकतम खर्च गोसेवा, िनराश्रित पशु पक्षियों की सेवा, बच्चों की शिक्षा पर खर्च किया करते थे।

परिवार ने भी उनके द्वारा शुरू किए गए सेवा प्रकल्पों को जारी रखते हुए उनके साथियों एवं संगठन का हर संभव सहयोग देने का िनर्णय किया है। सुशील पुरोहित, सुभाष पुरोहित, प्रहलाद रींगसिया, गोकुलचंद सोनी, अब्दुल मलिक, हरीश पारीक, हिमांशु पारीक, विनोद शर्मा, विष्णु कुमार शर्मा, विजय कुमार शर्मा ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संगठन के गोपाल बागड़ी, सचिव अंकित बागड़ी ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें-अन्नकूट पर सजी 56 भोग की झांकी और गोवर्धन पूजा हुई, भैयादूज मनाई