भारत में कोरोना के 38750 नए कोरोना मरीज मिले, 477 मरीजों की मौत

देश में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 38,750 नए मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 477 लोगों की जान गई, जबकि 35,740 संक्रमितों ने इस बीमारी को मात दी। ठीक होने वालों का आंकड़ा 21 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 23 जुलाई को 35,144 लोग इस बीमारी से रिकवर हुए थे।

एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या भी बड़ी है। शुक्रवार को 2,521 एक्टिव केस बड़े। यह बीते 8 दिन में सबसे ज्यादा है। 5 अगस्त को इसमें 3,623 की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। अभी 3.81 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

सबसे ज्यादा मामले केरल में दर्ज हुए। यहां 20,452 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि 16,856 लोगों ने इस बीमारी को मात दी। यहां पर 11 दिन बाद इतने कम लोग ठीक हुए हैं। इससे पहले 3 अगस्त को 15,626 मरीज कोरोना से रिकवर हुए थे।

यह भी पढ़ें-गोदरेज की कमान संभालेंगे नादिर, आदि ने दिया चेयरमैन पद से इस्तीफा