दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड्स में ‘धुरंधर’ का जलवा, रणवीर-अक्षय को मिला सम्मान

दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2026 में इस बार रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने पांच पुरस्कार जीतकर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। रणवीर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और आदित्य धर को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक चुना गया। अक्षय खन्ना, ऋषभ शेट्टी, यामी गौतम समेत कई सितारों ने भी अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार हासिल कर भारतीय मनोरंजन जगत में अपनी पहचान बनाई।

  • दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड्स 2026 में ‘धुरंधर’ ने जीते पांच पुरस्कार।
  • रणवीर सिंह सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और आदित्य धर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक बने।
  • अक्षय खन्ना, ऋषभ शेट्टी, यामी गौतम और आर्यन खान भी सम्मानित।

Dhurandhar Dominates Dadasaheb Phalke Awards 2026 : भारतीय मनोरंजन जगत के लिए दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2026 के विजेताओं की घोषणा के साथ सितारों की उपलब्धियों का जश्न शुरू हो गया है। इस बार बॉलीवुड से लेकर दक्षिण भारतीय सिनेमा और ओटीटी प्लेटफॉर्म तक कई कलाकारों और फिल्मकारों को उनके काम के लिए सम्मानित किया गया। पुरस्कारों की सूची में रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ सबसे आगे रही।

‘धुरंधर’ ने कुल पांच पुरस्कार अपने नाम किए। फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया, जबकि रणवीर सिंह को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और आदित्य धर को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला। आदित्य धर के साथ ज्योति देशपांडे और लोकेश धर को प्रोड्यूसर ऑफ द ईयर का सम्मान दिया गया। फिल्म में दमदार नकारात्मक किरदार निभाने वाले अक्षय खन्ना को भी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में पुरस्कार मिला।

यह भी पढ़े : बच्चों की सुरक्षा के लिए 50 स्कूलों में विशेष पहल, 79 शिक्षक हुए प्रशिक्षित

क्रिटिक्स कैटेगरी में ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा : चैप्टर 1’ का दबदबा रहा। फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म और ऋषभ शेट्टी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया। वहीं, ‘हक’ में अभिनय के लिए यामी गौतम को क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान मिला। ‘छावा’ के लिए विनीत कुमार सिंह सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता बने, जबकि ‘हाउसफुल 5’ में कॉमिक भूमिका के लिए रितेश देशमुख को पुरस्कार मिला।

ओटीटी की दुनिया में भी कई नाम चर्चा में रहे। आर्यन खान की पहली वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज का पुरस्कार मिला। आर्यन खान को इसके निर्देशन के लिए सम्मानित किया गया। ‘पाताल लोक 2’ के लिए जयदीप अहलावत सर्वश्रेष्ठ अभिनेता बने। ‘दिल्ली क्राइम 3’ के लिए शेफाली शाह को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और हुमा कुरैशी को नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। ‘ग्राम चिकित्सालय’ के लिए विनय पाठक सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता चुने गए।

यह भी पढ़े : होर्मुज के ऊपर ईरान का बड़ा दावा, 58वां अमेरिकी रीपर ड्रोन गिराया

अंतरराष्ट्रीय सिनेमा की श्रेणी में ‘अवतार : फायर एंड ऐश’ को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला। ‘सिनर्स’ के लिए माइकल बी. जॉर्डन और ‘हैमनेट’ के लिए जेसी बकले को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री चुना गया। पॉल थॉमस एंडरसन को ‘वन बैटल आफ्टर अनेदर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का सम्मान मिला। टेलर स्विफ्ट को इंटरनेशनल आर्टिस्ट ऑफ द ईयर और जेम्स कैमरून को वैश्विक सिनेमा में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

टेलीविजन की दुनिया में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को टीवी सीरीज ऑफ द ईयर चुना गया। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के लिए अमर उपाध्याय और स्मृति ईरानी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता-अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।

संगीत के क्षेत्र में फिल्म ‘सैयारा’ के टाइटल ट्रैक को सॉन्ग ऑफ द ईयर का सम्मान दिया गया। शाश्वत सचदेव, फहीम अब्दुल्ला और इरशाद कामिल को भी पुरस्कार मिले। वहीं, दिग्गज अभिनेता कमल हासन को भारतीय सिनेमा में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

Related Articles

Back to top button