सीएम भजनलाल शर्मा से मिले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, विज्ञान और तकनीक पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह का स्वागत किया। शिष्टाचार मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच राजस्थान में वैज्ञानिक नवाचारों को बढ़ावा देने, नई तकनीकों के विस्तार और प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिले केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह।
  • मुख्यमंत्री निवास पर हुई शिष्टाचार मुलाकात।
  • राजस्थान में वैज्ञानिक नवाचार और प्रौद्योगिकी विस्तार पर हुआ विमर्श।

CM Bhajanlal Sharma Meets Union Minister Jitendra Singh :  राजस्थान में वैज्ञानिक नवाचारों और आधुनिक तकनीक के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह के बीच चर्चा हुई। गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर हुई इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

यह भी पढ़े : हिमालयी झीलों से तबाही रोकने की तैयारी, नेपाल ने शुरू की 5 करोड़ डॉलर की परियोजना

यह मुलाकात शिष्टाचार भेंट के रूप में हुई। इस दौरान प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई संभावनाओं, वैज्ञानिक नवाचारों को प्रोत्साहन देने और तकनीकी सुविधाओं के विस्तार सहित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

Related Articles

Back to top button