
देशभर से महिला करेगी शिरकत
महिला उत्थान पर रहेगा विशेष फ़ोकस
ख्यातिनाम महिलाओं का होगा सम्मान
जयपुर। विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर “श्री अभ्युदय उत्सव” का भव्य आयोजन होगा। दिल्ली के छतरपुर में प्रातः 11 बजे से आरंभ यह एक दिवसीय आयोजन रात्रि 9 बजे तक चलेगा।
आयोजन की स्वागताध्यक्ष एवं महिला आयोग की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता शर्मा ने बताया कि महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में यह आयोजन एक विनम्र प्रयास है। समारोह में देश के विभिन्न प्रान्तों से अच्छी संख्या में महिला प्रतिनिधियों का आगमन होगा। जयपुर सहित राजस्थान भर से भी बड़ी संख्या में महिलाएं समारोह में शिरकत करेगी।
श्री अभ्युदय उत्सव की संयोजक चंद्रकांता राजपुरोहित के अनुसार युवा सम्मान, संस्कार-स्वावलम्बन-कन्या विवाह से सम्बन्धित कार्य योजना का शुभारंभ, पारम्परिक गीतमाला, प्रेरक वक्तव्य, मनोहारी सांस्कृतिक अनुष्ठान इस आयोजन के मुख्य आकर्षण होंगे। इस बीच विप्र फाउंडेशन के संस्थापक संयोजक सुशील ओझा ने आज दिल्ली पहुंच आयोजन समिति सदस्यों के साथ समारोह की तैयारियों का जायजा लिया।