एक्ट्रेस काजल अग्रवाल का जन्मदिन आज, बाहुबली प्रभास के साथ जुड़ चुका है नाम

साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में बेहतरीन लोकप्रियता हासिल कर चुकीं एक्ट्रेस काजल अग्रवाल आज पूरे 36 साल की हो चुकी हैं। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी हालांकि उन्हें पहले यहां पहचान नहीं मिल सकी।

इसके बाद काजल ने साउथ इंडस्ट्री का रुख लिया, जहां उन्होंने कई हिट फिल्में दीं। साउथ में पहचान बनाने के बाद एक्ट्रेस ने साल 2011 में दोबारा बॉलीवुड में धमाकेदार कमबैक किया।

काजल अग्रवाल के बारे में

काजल अग्रवाल का जन्म 19 जून 1985 में मुंबई में हुआ था। एक्ट्रेस ने सेंट एन हाई स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा ली थी। उन्होंने आगे जय हिंद कॉलेज से मास मीडिया की डिग्री हासिल की। काजल को हमेशा से ही डांस करने और अभिनय का शौक था जिसके चलते उन्होंने बतौर डांसर अपने करियर की शुरुआत की। काजल एक्टिंग करियर शुरू करने से पहले बैकग्राउंड डांसर हुआ करती थीं।

2004 में रिलीज हुई फिल्म क्यूं हो गया ना में ऐश्वर्या की छोटी बहन का निभाया था किरदार

काजल अग्रवाल ने साल 2004 की बॉलीवुड फिल्म क्यूं हो गया ना से किया था। काजल ने इस फिल्म में ऐश्वर्या राय की छोटी बहन का रोल निभाया था जो दर्शकों द्वारा अनदेखा ही रह गया। इस फिल्म के बाद काजल तमिल डायरेक्टर भारतीराजा की फिल्म बोमालट्टम में नजर आईं। लेकिन ये फिल्म कुछ परेशानियों के चलते साल 2008 में रिलीज हो सकी। इस फिल्म में उनके साथ अर्जुन सरजा और नाना पाटेकर अहम किरदारों में थे।

यह भी पढ़ें-एक्टर आशीष विद्यार्थी आज मना रहे है अपना 58वां जन्मदिन, पहली हिंदी फिल्म द्रोहकाल से की थी शुरूआत