जिला आयोजना समिति के सदस्यों का निर्वाचन शांतिपूर्ण तरीके से हुआ सम्पन्न

धौलपुर। जिला आयोजना समिति के गठन के लिए जिला परिषद एवं नगर निकायों के निर्वाचित सदस्यों की संयुक्त बैठक पीठासीन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तौमर की अध्यक्षता में जिला परिषद सभाकक्ष में आयोजित की गई।

उन्होंने बताया कि जिला आयोजना समिति के 20 सदस्यों के निर्वाचन के लिए जिला परिषद सदस्यों में से 16 तथा नगरीय निकायों के सदस्यों में से 4 सदस्यों का निर्वाचन शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ।

उन्होंने बताया कि राजकुमार नगर पालिका बाड़ी वार्ड नम्बर 15, बृजराज सिंह नगर परिषद धौलपुर वार्ड नम्बर 58, इन्द्रपाल सिंह राना नगर परिषद धौलपुर वार्ड नम्बर 4, अन्जाना खानम नगर पालिका राजाखेड़ा वार्ड नम्बर 20, राजवीर जिला परिषद वार्ड नम्बर 7, राजवीर सिंह जिला परिषद वार्ड नम्बर 1, अनुराधा जिला परिषद वार्ड नम्बर 2, संजीश कुमारी जिला परिषद वार्ड नम्बर 3, मीरा देवी जिला परिषद वार्ड नम्बर 9, अमित कुमार जिला परिषद वार्ड नम्बर 8, प्रीति कुमारी जिला परिषद वार्ड नम्बर 14, अन्जू जिला परिषद वार्ड नम्बर 16, किरोड़ीलाल जिला परिषद वार्ड नम्बर 13, प्रेमवती जिला परिषद वार्ड नम्बर 12, नीतू कुमारी जिला परिषद वार्ड नम्बर 10, करिश्मा जिला परिषद वार्ड नम्बर 19, भागीरथ जिला परिषद वार्ड नम्बर 17, राजेश्वरी जिला परिषद वार्ड नम्बर 5, सागर सिंह जिला परिषद वार्ड नम्बर 4 तथा ममता जिला परिषद वार्ड नम्बर 18 का निर्वाचन किया गया। इस अवसर पर मुख्य आयोजना अधिकारी अशोक शर्मा, विनोद गुप्ता, पूर्व प्रधान मौनू जादौन सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें-जिला स्तरीय इन्वेस्ट समिट के आयोजन के लिए बैठक का हुआ आयोजन