
महज 24 साल की उम्र में दुनिया को कह दिया अलविदा
बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आई है। अभिनेत्री एंड्रिला शर्मा का निधन हो गया। उनकी उम्र महज 24 वर्ष थी। इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री से लेकर अभिनेत्री एंड्रिला के फैंस भी स्तब्ध हैं। बता दें कि ब्रेन स्ट्रोक के कारण अभिनेत्री के सिर में खून का थक्का जम गया था। जिसके बाद मंगलवार रात उनका ऑपरेशन हुआ था और तब से कोमा की स्थिति में वह वेंटिलेटर पर थीं।
19 दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं अभिनेत्री

एंड्रिला शर्मा को एक नवंबर की रात ब्रेन स्ट्रोक के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वह 19 दिनों से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही थीं। सामने आई जानकारी के मुताबिक, शनिवार की शाम अभिनेत्री एंड्रिला को कई बार दिल का दौरा पड़ा, जिसके चलते उनकी हालत बिगड़ती चली गई। अभिनेत्री ने रविवार दोपहर तकरीबन 1 बजे अंतिम सांस ली।
यह भी पढ़ें : श्रद्धा हत्याकांड : आफताब के घर से श्रद्धा के कपड़े और हथियार नुमा चीज मिली