राजीव कुमार बोले-देश में मंदी की आशंका नहीं

भारत में मंदी
भारत में मंदी

2023-24 में छह-सात फीसदी की दर से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था

नई दिल्ली। दुनिया के मंदी में जाने की बढ़ती आशंकाओं के बीच नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत में इसका कोई असर नहीं होगा। अनिश्चित वैश्विक परिस्थितियों से भारतीय अर्थव्यवस्था प्रभावित तो जरूर हो सकती है, लेकिन 2023-24 में भारतीय अर्थव्यवस्था छह से सात फीसदी की दर से बढ़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका, यूरोप, जापान और चीन की अर्थव्यवस्थाएं नीचे आ रही हैं। ऐसे में यह स्थिति आने वाले महीनों में वैश्विक अर्थव्यवस्था को मंदी की ओर ले जा सकती है।

6-7 प्रतिशत की दर वृद्धि दर्ज करने में रहेंगे सफल

भारत में मंदी
भारत में मंदी

उन्होंने कहा कि अच्छी बात यह है कि भारत में मंदी की ऐसी कोई आशंका नहीं है। भले ही हमारी वृद्धि वैश्विक परिस्थितियों से नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकती है। इसके बावजूद 2023-24 में हम 6-7 प्रतिशत की दर वृद्धि दर्ज करने में सफल रहेंगे। इससे पहले विश्व बैंक ने 2022-23 के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर 6.5 फीसदी कर दिया था। वहीं अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने 2022 में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 6.8 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है।

यह भी पढ़ें : श्रद्धा हत्याकांड : आफताब के घर से श्रद्धा के कपड़े और हथियार नुमा चीज मिली