नक्सलियों ने फूंके सड़क निर्माण में लगे वाहन

नक्सलियों

गढ़चिरौली। गढ़चिरौली जिले के दक्षिणी हिस्से में नक्सलियों ने अपनी गतिविधियां फिर से शुरू कर दी हैं। गुरुवार रात नक्सलियों ने एटापल्ली तहसील के पुरसालगोंडी अलेंगा मार्ग पर दमिया नाला के पास पुल के निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाले वाहनों को आग लगा दी। गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक निलोत्पल ने आगजनी की घटना की पुष्टि की है।  पुरसालगोंदी-अलेंगा मार्ग पर शुरू हुए पुल निर्माण स्थल पर खड़े वाहनों को नक्सलियों ने गुरुवार रात आग के हवाले कर दिया। इसमें 1 जेसीबी, 1 पोकलेन और 1 मिक्सर मशीन शामिल है।

सूत्रों ने जानकारी दी है कि 15 से 20 हथियारबंद नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया। भामरागढ़ तहसील के विसमुंडी मार्ग पर भी दो दिन पहले नक्सलियों ने एक वाहन में आग लगा दी थी। इस घटना के चलते इलाके में दहशत का माहौल है। बीते एक सप्ताह से गढ़चिरौली के इलाके में नक्सली फिर से सक्रिय होते दिखाई दे रहे हैं।