ठंडा फालसा दे सकता है डायबिटीज और जोड़ो के दर्द में राहत

फालसे का शर्बत
फालसे का शर्बत

गर्मी से बचने के लिए सभी कुछ ना कुछ ठंडा पीना चाहते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए फालसा शरबत की रेसिपी लेकर आएं हैं, जो बेहद आसान हैं। वहीं, इसका सेवन करने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं और ये गर्मी, लू आदि से बचाता है। साथ ही फालसा शरबत के सेवन से पाचन दुरूस्त होता है और ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करता है। फालसा शरबत में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो कई तरह से शरीर को लाभ देते हैं। फालसा से एक सुपर रिफे्रशिंग जूस बनाया जा सकता है। इस मौसम में खुद को चिलचिलाती गर्मी से बचाने के लिए आप भी इसका जूस घर पर बनाएं।

दिल की सेहत के लिए अच्छा

दिल की सेहत के लिए अच्छा
दिल की सेहत के लिए अच्छा

फालसा में बड़ी मात्रा में थ्रेओनीन और मेथिओनाइन पाए जाते हैं, जो अमीनो एसिड हैं। ये दिल को हेल्दी बनाए रखने के लिए जरूरी होते हैं। ये ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालकर ब्लड को प्योर करने में मदद करते हैं।

डायबिटीज को करता है मैनेज

डायबिटीज को करता है मैनेज
डायबिटीज को करता है मैनेज

फालसा में लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। यही वजह है कि ये डायबिटीज से पीडि़त लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है। फालसा आपके ब्लड शुगर के लेवल में होने वाले स्पाइक्स का कारण नहीं बनता और डायबिटीज को मैनेज करने का काम करता है।

शरीर को देता है कूलिंग

फालसा का एक और लाभ यह है कि इसका शरीर पर ठंडा प्रभाव होता है। ये शरीर को ठंडक प्रदान करने का काम करता है। फालसा के जूस को चिलचिलाती गर्मी में पिया जा सकता है। इससे आपको गर्मी से काफी राहत मिलेगी।

जोड़ों के दर्द से राहत

फालसा एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसमें कई एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं। फालसा कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है। यही वजह है कि ये हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। अपनी डाइट में फालसा को शामिल करने से जोड़ों के दर्द से काफी हद तक राहत मिल सकती है और गठिया जैसी गंभीर समस्या को भी कंट्रोल किया जा सकता है।

स्किन के लिए अच्छा

फालसा एंथोसायनिन का एक अच्छा सोर्स है, जो एक एंटीऑक्सिडेंट हैं। ये कोलेजन को बचाने में हेल्प करता है। कोलेजन में एंटीफंगल गुण होते हैं। यह आपकी स्किन को ताजा और जवां बनाए रखने में मदद करते हैं। आप इस फल से घर पर एक अच्छा फेस मास्क भी तैयार कर सकती है।

फालसा शरबत रेसिपी

इस टेस्टी शरबत को बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक ब्लेंडर में फालसा, नींबू का रस, चीनी और पुदीने के ताजे पत्ते डालने हैं और फिर अच्छी तरह से ब्लेंड करके छान लेना है। अब एक गिलास में कुछ बर्फ के टुकड़े, थोड़े और पुदीने के पत्ते और कटा हुआ नींबू डालें। फिर इसी गिलास में फालसा शरबत डालें। अगर आप ठंडा शरबत पीना चाहते हैं तो इसे कुछ समय के लिए फ्रिज में रख दें और फिर पी लें।

यह भी पढ़ें : कोल्ड कॉफी न बन जाए कोल्ड वॉर, गर्मी से राहत की जगह न कर दे नुकसान