गलवान घाटी में मारे गए चीनी सैनिकों की पोल खोलने वाले एक ब्लॉगर को चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी ने कैद में डाला

चीन की पोल खोलने वाले एक ब्लॉगर को चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी ने कैद में डाल दिया है। दरअसल, भारत के साथ गलवान घाटी में हुई झड़प में मारे गए चीनी सैनिकों की वास्तविक संख्या अब तक पता नहीं चल पाई है।

हाल ही में गलवान घाटी में हुई झड़प में मारे गए चीनी सैनिकों की संख्या पर संदेह जताने वाले एक लोकप्रिय चीनी ब्लॉगर को चीन में आठ महीने की जेल की सजा सुनाई गई है।

चीन ने सोमवार को ब्लॉगर चाउ जिमिंग को शहीदों का अपमान करने का दोषी करार देते हुए उसे आठ महीने जेल की सजा सुनाई है। ब्लॉगल चाउ जिमिंग ने अपने ब्लॉग के जरिए चीनी सरकार के दावे पर सवाल उठाया था।

दरअसल, पिछले साल गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद भारत ने 40 से ज्यादा चीनी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया था, जिसकी पुष्टि रूस की खुफिया एजेंसी ने भी की थी, लेकिन चीन ने घटना के कई महीनों के बाद सिर्फ 4 सैनिकों के मारे जाने की बात कबूली थी।

यह भी पढ़ें-ब्रिटेन में तपती गर्मी से बचने के लिए 40 लोग छुट्टी मनाने समुद्री तटों और पर्यटन स्थलों पर पहुचे