
सत्येंद्र जैन-सिसोदिया के इलाके में आपको कड़ी शिकस्त
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) भाजपा से छीन लिया है। भाजपा 15 सालों से सत्ता में थी। चुनाव आयोग के मुताबिक, 250 सीटों में से आप ने 130 सीटें जीत ली हैं। 4 पर आगे चल रही है। वहीं, भाजपा दूसरे नंबर पर चली गई है। पार्टी ने 99 सीटों पर जीत दर्ज की। 4 पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस को 7 सीटों पर विजय मिली है। 3 पर आगे चल रही है। एमसीडी में बहुमत के लिए 126 सीटें चाहिए थी।
केजरीवाल के मंत्रियों के इलाकों में आप का सूपड़ा साफ

मनीष सिसोदिया के विधानसभा में 4 सीटें हैं। भाजपा ने 3 पर जीत दर्ज की। आप के खाते में एक ही सीट गई। उधर, जेल में बंद सत्येंद्र जैन के विधानसभा में 3 वार्ड हैं। पार्टी तीनों पर भाजपा से हार गई। अरविंद केजरीवाल के वार्ड नंबर 74 चांदनी चौक से पार्टी के उम्मीदवार पुनर्दीप सिंह ने भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी को हराया। उधर, आप विधायक अनानतुल्ला के वार्ड नंबर 189 जाकिर नगर से कांग्रेस विजयी हुई।

भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि इंतजार कीजिए। भाजपा को जीत मिलेगी। मेयर भाजपा का ही बनेगा। नतीजे आने दीजिए। केजरीवाल को हम 100 सीटों से नीचे समेट देंगे। सांसद मनोज तिवारी ने कहा- आज देखना ये अहम है कि कांटे की टक्कर में जीत किसकी होती है। एक हिसाब से ये आप की हार है। वे कहते थे, हम 200 सीटें लाएंगे। ऐसे लोगों का चेहरा देखना चाहिए।
दिल्ली में भाजपा नेता हरीश खुराना ने कहा, हमने कोरोना काल में भी कचरे के निपटारे के लिए काम किया। भाजपा ने काम किया है। हमें विश्वास है कि अगला मेयर भाजपा का ही होगा। पिछली बार भी सर्वे में भाजपा को 50 सीटें मिली थीं, लेकिन हम दो-तिहाई बहुमत से जीते थे।
आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा- मेयर आप का होगा। भाजपा ने दिल्ली को कचरे में ढक दिया था, इसे साफ किया जाएगा और एमसीडी में अरविंद केजरीवाल की सरकार बनेगी।
आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि उनकी पार्टी 180 से पार जाएगी। आम आदमी पार्टी को एकतरफा जीत मिलेगी। 180 के बाद कहां रुकेंगे रुझान कह नहीं सकते। पोस्टर बैलेट में सरकारी आदमी वोट डालता है। वह डरता भी है। सरकारी आदमी सोचता है कि कहीं कोई देख तो नहीं लेगा।
यह भी पढ़ें : रफीक खान ने क्या गलती की, जिस पर राहुल ने फटकार लगाई