
बॉलीवुड के झकास एक्टर यानि अनिल कपूर की गिनती भारत के बेहतरीन एक्टर्स में होती है। लेकिन अनिल अदाकार से बढक़र एक अच्छे इंसान भी हैं। वह बॉलीवुड में एक नरम दिल इंसान के तौर पर भी जाने जाते हैं। इसके साथ ही अनिल कपूर अपनी फिटनेस को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। लेकिन इस बार हम अनिल कपूरी की चर्चा उनके नये ट्वीट को लेकर कर रहे हैं। दरअसल, अभिनेता अनिल कपूर ने गुरूुवार को अपने दिवंगत पिता एवं जाने-माने फिल्म निर्माता सुरिंदर कपूर की जयंती पर उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।
अनिल कपूर ने अपने पिता की 96वीं जयंती पर उन्हें याद करते हुए काफी भावुक हो गए । उन्होंने अपने दिवंगत पिता की जयंती पर उनकी दो ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों का कोलाज ट्विटर पर फैंस के साथ साझा किया है। कोलाज को शेयर करते हुए अनिल कपूर ने लिखा-हैप्पी बर्थडे डैड, मैं आपको हर दिन याद करता हूं और हमेशा प्यार करता हूं ! आशा करता हूं कि आपको मुझपर गर्व होगा। अनिल कपूर के इस पोस्ट पर उनके फैंस के साथ-साथ मनोरंजन जगत की हस्तियां भी प्रतिक्रिया दे रही हैं।
Happy Birthday, Dad!
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) December 23, 2021
Miss you everyday…love you always!! I hope I am making you proud! pic.twitter.com/bSCRSdhm8F
अनिल कपूर के पिता सुरिंदर कपूर जाने माने फिल्म निर्माता थे। उन्होंने हम पांच, वो सात दिन, जुदाई, लोफर, सिर्फ तुम, हमारा दिल आपके पास है, नो एंट्री आदि फिल्मों को प्रोड्यूस किया था। 24 सितम्बर,2011 को कार्डियक अरेस्ट की वजह से सुरिंदर कपूर का निधन हो गया था।