सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम के लिए जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

जागरुकता कार्यक्रम
जागरुकता कार्यक्रम

विद्यार्थियों को दिलाई सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने की शपथ

जैतारण। सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम अम्बुजा सीमेंट लिमिटेड और राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के संयुक्त तत्वावधान में अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ग्राम राबडिय़ावास के राउमावि में किया गया। मंडल की तरफ से अभियंता कामिनी सोनगरा ने सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल से प्रकृति, मानव एवं जीवों पर होने वाले दुषप्रभाव के बारे में जानकारी दी। साथ ही केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों एवं अनुपालना हेतु किये गए कार्यो के बारे में अवगत कराया।

विद्यार्थी ही देश का भविष्य

जागरुकता कार्यक्रम
जागरुकता कार्यक्रम

सोनगरा ने विद्यालय में अध्यनरत विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए शपथ दिलाई की हम लोग आज से सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करेंगे एवं परिवार व मोहल्ले को भी इस हेतु जागरूक करेंगे, विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं, इस समय प्लास्टिक के प्रतिबंध पर ध्यान नहीं दिया तो आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ व स्वस्थ पर्यावरण नहीं दे पाएंगे। अंबुजा सीमेंट के ऑपरेशन हेड पवन गांधी ने अतिथियों का स्वागत कर कंपनी द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने एवं आसपास के गावों में किये गए कार्यों की जानकारी दी।

हर संभव मदद का दिया आश्वासन

विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव दयाल खंडेलवाल ने विद्यार्थिओं को पर्यावरण संरक्षण हेतु सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने का संकल्प दिलाया। अंबुजा सीमेंट के कारखाना प्रमुख ऋषि कुमार जोशी ने सतत विकास हेतु प्लास्टिक के विकल्प तलाश ने पर जोर दिया अंबुजा के मानव संसाधन विभाग के अनिल वर्मा द्वारा प्लास्टिक के प्रतिबंध पर समस्त विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थीओं व ग्राम को प्रेरित कर विद्यालय प्रांगण में प्लास्टिक उपयोग को बंद करने के लिए कंपनी के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के मनोज अग्रवाल महाप्रबंधक ने सिंगल यूज प्लास्टिक को बंद करने हेतु हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सिंगल यूज प्लास्टिक को रोकने के लिए 250 कपड़े के बेग एवं 50 तुलसी के पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के मुकेश जैन द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में निरंजन अटल, हरीश कस्वा, सुरेंद्र कानावत, अरविन्द सिंह, पियूष ब्रजवासी, नागसिंह एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन विद्यालय परिसर में पौधारण कर किया गया।

यह भी पढ़ें : लखीमपुर कांड : सुहैल, जुनैद, हफीजुल्लाह, करीमुद्दीन और आरिफ निकले लड़कियों के हत्यारे

Advertisement