अय्याश आफताब : फ्रिज में रखे थे श्रद्धा के शरीर के टुकड़े, फ्लैट में ले आया दूसरी लड़की

श्रद्धा मर्डर केस
श्रद्धा मर्डर केस

श्रद्धा के शव के 10 टुकड़े भी बरामद

नई दिल्ली। दिल्ली में श्रद्धा मर्डर केस में पुलिस ने कुछ सनसनीखेज खुलासे किए हैं। पुलिस को पता चला है कि आफताब अय्याशी का शौक रखता है। उसके श्रद्धा के अलावा अन्य कई लड़कियों से दोस्ती थी। यही कारण है कि उसने श्रद्धा को रास्ते से हटाने के लिए उसका मर्डर कर दिया। उसे श्रद्धा की हत्या का जरा भी गम नहीं था। एक तरफ घर में फ्रिज मेंं श्रद्धा के शव के टुकड़े रखे थे और दूसरी तरफ आफताब फ्लैट में एक लड़की को ले आया। इधर पुलिस ने मंगलवार को आफताब को लेकर महरौली के जंगल पहुंची। अब तक 10 बॉडी पाट्र्स मिलने की बात सामने आई है, लेकिन पुलिस ने अभी इस पर कोई बयान नहीं दिया है।

आफताब और दूसरी लड़की डेटिंग ऐप के जरिए मिले थे। पुलिस अब इस डेटिंग ऐप से आफताब के प्रोफाइल की जानकारी जुटाएगी। पुलिस जानेगी कि आफताब किन लड़कियों से मिला और क्या हत्या की वजह इनमें से कोई लड़की तो नहीं।

श्रद्धा मर्डर केस के अन्य बड़े अपडेट्स

श्रद्धा मर्डर केस
श्रद्धा मर्डर केस

मंगलवार को सर्चिंग के दौरान जो बॉडी पाट्र्स मिले हैं, वो इंसान के लग रहे हैं। फोरेंसिक जांच के जरिए इसकी पुष्टि भी की जाएगी। डीएनए टेस्ट भी होगा। आफताब ने मुंबई या उसके आसपास श्रद्धा का मोबाइल फेंका था। पुलिस ने लास्ट लोकेशन के जरिए इसकी तलाश कर रही है। दिल्ली पुलिस दूसरी बार आफताब को लेकर महरौली के जंगल पहुंची है। पहली बार कब गई थी, इसकी तारीख नहीं बताई गई है। पुलिस ने आफताब और श्रद्धा के कॉमन दोस्तों को पूछताछ के लिए बुलाया है।

पुलिस कस्टडी में 24 घंटे आफताब की निगरानी

श्रद्धा के पिता की अपील- आफताब को फांसी दी जाए
श्रद्धा के पिता विकास वाकर ने कहा, मुझे ये मामला लव जिहाद का लगता है। मेरी अपील है कि आफताब को फांसी दी जाए। श्रद्धा अपने चाचा के ज्यादा करीब थी पर ज्यादा बातचीत नहीं करती थी। मैं आफताब से कभी संपर्क में नहीं रहा।

1. श्रद्धा ने ही डेटिंग ऐप पर आफताब से संपर्क किया था

श्रद्धा मर्डर केस
श्रद्धा मर्डर केस

अब यह सामने आया है कि डेटिंग ऐप बम्बल के जरिए श्रद्धा ने आफताब से संपर्क किया था। इस ऐप पर फीमेल मेंबर ही सबसे पहले मैच में दिखाए जा रहे मेल मेंबर को कॉन्टैक्ट कर सकती है। अगर सेम सेक्स वाले मेंबर्स के बीच बातचीत हो रही है तो कोई भी मेंबर पहले मैसेज कर सकता है।

2. मर्डर के बाद दूसरी लड़की फ्लैट में बुलाई, श्रद्धा के टुकड़े आलमारी में छिपा दिए

श्रद्धा के मर्डर के बाद आफताब ने डेटिंग ऐप बम्बल के जरिए ही दूसरी लड़कियों से संपर्क किया। एक लड़की को फ्लैट पर बुलाया भी। रिपोट्र्स में कहा जा रहा है कि जब दूसरी लड़की घर आई तो श्रद्धा की बॉडी के टुकड़े फ्रिज में ही रखे थे। उन्हें आफताब ने आलमारी में छिपा दिया। दिल्ली पुलिस अब बम्बल से जानकारी मांगने की तैयारी कर रही है। पुलिस को पता करना है कि मर्डर के बाद जो लड़की आफताब के घर आई थी, वो कौन है। पुलिस जानना चाहती है कि क्या यही लड़की इस हत्या की वजह है।

3. आफताब-श्रद्धा 8 मई को दिल्ली पहुंचे, 18 को कत्ल

आफताब-श्रद्धा मुंबई से दिल्ली 8 मई को आए थे। यहां से पहाडग़ंज के होटल और फिर साउथ दिल्ली में रहने लगे। साउथ दिल्ली के बाद महरौली के जंगल के पास फ्लैट लिया था। दिल्ली पहुंचने के 10 दिन बाद यानी 18 मई को आफताब ने श्रद्धा का मर्डर कर दिया।

4. जंगल के पास फ्लैट दिलाने वाला अरेस्ट

श्रद्धा मर्डर केस
श्रद्धा मर्डर केस

मर्डर केस में बद्री नाम के शख्स की एंट्री हुई है। यही वो शख्स है, जिसने आफताब को महरौली इलाके में फ्लैट दिलाया। पुलिस अब इससे पूछताछ कर रही है। इसी फ्लैट से आफताब शव के टुकड़े फेंकने के लिए जंगल जाता था।

आफताब ने कुबूल किया…. यस आई किल्ड हर

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आफताब से कत्ल के बारे में जो भी पूछा जाता है, वह उसके बारे में अंग्रेजी में जवाब देता है। ऐसा नहीं है कि उसे हिंदी नहीं आती, पर वो अंग्रेजी में ज्यादा कम्फर्टेबल है। उसने कुबूल किया- यस आई किल्ड हर…

मुंबई में श्रद्धा के घर से 3 किमी. दूर रहता था आफताब, वो आती थी

आफताब मुंबई के वसई में श्रद्धा के घर से महज 3 किलोमीटर की दूरी पर रहता था। यूनिक पार्क नाम की बिल्डिंग के 301 नंबर फ्लैट में श्रद्धा उससे कई बार मिलने भी आई थी। पड़ोसियों ने उसे देखा था। 2019 में जब दोनों लिव-इन में रहने लगे तो श्रद्धा ने परिवार से नाता तोड़ लिया पर आफताब अपनी फैमिली से मिलने आया करता था। 15 दिन पहले ही आफताब की फैमिली यहां से शिफ्ट हुई है, तब भी आफताब आया था।

सोशल मीडिया पर आफताब फेमिनिस्ट, पड़ोसी बोले- शांत था स्वभाव

मुंबई में आफताब के पड़ोसी कहते हैं कि उन्हें नहीं लगा कि वो लड़का ऐसी वारदात को अंजाम दे सकता है। वह शांत स्वभाव का दिखता है। सोशल मीडिया पर खुद को फेमिनिस्ट, पर्यावरणविद् और लिबरल दिखाता था। श्रद्धा मर्डर केस में अब सवाल ये है कि आखिर उसका मर्डर कब हुआ? सवाल की वजह दो दावे हैं। पहला दावा पुलिस का है, जो कह रही है कि श्रद्धा का मर्डर मई में हुआ। दूसरा दावा दोस्त लक्ष्मण नडार का है, जो कह रहा है कि जुलाई में उसकी श्रद्धा से बातचीत हुई थी। लक्ष्मण ने दावा सोमवार को एक इंटरव्यू में किया। उसने बताया कि जुलाई में श्रद्धा ने वॉट्सऐप के जरिए उससे कॉन्टैक्ट भी किया था। श्रद्धा काफी डरी हुई थी। तब उसने कहा था कि मुझे बचा लो, वरना आफताब मार डालेगा।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में अगला चुनाव गहलोत के चेहरे पर लड़ेगी कांग्रेस!