मलाइका पर कमेंट्स से भड़के बॉयफे्रंड अर्जुन कपूर

मलाइका अर्जुन कपूर
मलाइका अर्जुन कपूर

लिखा-हमारी पर्सनल लाइफ से खेलने की हिम्मत मत करो

मुंबई। जानी मानी हॉट एक्टे्रस मलाइका अरोड़ा और अभिनेता अर्जुन कपूर के प्यार के किस्सों को कौन नहीं जानता। इस बीच दोनों की शादी की खबरें भी आती रहती हैं। कई बार दोनों को डेट करते हुए देखा गया है। मैग्जिन और अखबारों में इनके प्यार के किस्से छपते रहे हैं, लेकिन कभी अर्जुन कपूर ने रिएक्ट नहीं किया, लेकिन मलाइका को लेकर हाल में उड़ी एक अफवाह ने अर्जुन को तिलमिला दिया है। हाल ही में ऐसी अफवाह उड़ी कि मलाइका अरोड़ा एक बार फिर प्रेग्नेंट हैं। ये खबरें पढऩे के बाद अर्जुन कपूर का पारा हाई हो गया। उन्होंने अफवाह फैलाने वालों को जमकर लताड़ लगाई थी। लेकिन अभी भी अर्जुन कपूर का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। उन्होंने फिर सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

ब्रह्माण आपको अपने कर्मों का फल देगा

मलाइका अर्जुन कपूर
मलाइका अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर कुछ देर पहले एक स्टोरी पोस्ट की है। उन्होंने फिर से अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा- हर किसी को अपने कर्मों का हिसाब मिलता है। आप अपनी पूरी जिंदगी लोगों से पंगा नहीं ले सकते हो। मुझे फर्क नहीं पड़ता कि आप कौन हो। जैसा जाएगा वैसा ही आएगा, ऐसे ही चीजें चलती हैं। जल्दी या देर से ब्रह्माण आपको अपने कर्मों का फल देगा, जिसके आप हकदार हो।

अभी शांत नहीं हुआ गुस्सा

मलाइका अर्जुन कपूर
मलाइका अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर की इस पोस्ट से साफ पता चल रहा है कि मलाइका की फेक प्रेग्नेंसी की खबरों से अभी तक अभिनेता का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। बता दें कि हाल ही में एक मलाइका अरोड़ की प्रेग्नेंसी की फर्जी खबरें खूब वायरल हो रही थीं। जिसमें लिखा था कि मलाइका और अर्जुन कपूर जब अक्टूबर में लंदन वेकेशन में गए थे, तब उन्होंने अपने करीबी दोस्तों के सामने प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज दी थी। इस खबर के आने के कुछ देर बाद अर्जुन ने भड़कते हुए इस पर रिएक्ट किया था।

लगातार ऐसी खबरों को अर्जुन कर रहे थे इग्नोर

इन खबरों पर अर्जुन कपूर बहुत ज्यादा नाराज हुए थे। उन्होंने इस खबर का खंडन करते हुए लिखा था- ये अब तक की सबसे गिरी हुई चीज है और आपने इसे बहुत कैजुअली किया है। इस तरह की बेकार खबरों को लिखना बहुत इंसेंसिटिव और पूरी तरह से अनएथिकल है। इस तरह की खबरें लगातार लिखी जा रही हैं। हम इन खबरों को कई बार इग्नोर कर देते हैं, लेकिन फिर ये मीडिया में फैल जाती हैं और सच बन जाती हैं। ये सही नहीं है, हमारी पर्सनल लाइफ से खेलने की हिम्मत मत करना।

यह भी पढ़े : बिलकिस बानो ने फिर खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा