इस घरेलु उपाय से व्हाइट हेड्स को हमेशा के लिए बाय-बाय

व्हाइट हेड्स
व्हाइट हेड्स

ब्लैकहेड्स, व्हाइटहेड्स और ओपेन पोर्स त्वचा से जुड़ी यह सभी समस्याएं स्किन पर काले धब्बे और निशान छोड़ जाती हैं। इनके कारण त्वचा डल और बेजान हो जाती है। साथ ही त्वचा संबंधी अन्य समस्यायों का खतरा भी बढ़ जाता है। यह तीनों समस्याएं एक दूसरे से जुड़ी हैं। खासकर गर्मी के मौसम में त्वचा अधिक ऑयली हो जाती है और इन सभी समस्यायों का खतरा भी बढ़ जाता है। इन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए आज हेल्थ शॉट्स आपके लिए लेकर आया है इन सभी समस्यायों से बचाव के लिए प्रभावी फेस मास्क की विधि।

एलोवेरा जेल और नींबू का रस

नींबू का रस
नींबू का रस

एलोवेरा चेहरे को साफ करने में काफी मददगार है। यह स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल को भी कम करने में सहायक है। इसके लिए आप एलोवेरा जेल में नींबू का रस मिलाएं। इसे प्रभावित जगह पर लगाएं, करीब 10 मिनट बाद पानी से धो लें। बेहतर परिणाम के लिए इसे नियमित रूप से चेहरे पर अप्लाई करें।

शहद लगाएं

नींबू का रस
नींबू का रस

शहद सेंसिटिव स्किन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह न केवल सभी व्हाइट हेड्स को हटाता है, बल्कि यह आपकी त्वचा को कोमल बनाता है। आपको बस इतना करना है कि शहद को गर्म करें और इसे व्हाइट हेड्स पर लगाएं। लगभग 20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।

ओटमिल से स्क्रब करें

आप ओटमिल से स्क्रब कर व्हाइट हेड्स से राहत पा सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में 2 बड़े चम्मच ओटमील, 1 चम्मच शहद और नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स कर लें। फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 5 मिनट बाद पानी से धो लें।

हल्दी का पेस्ट

व्हाइट हेड्स से छुटकारा पाने के लिए आप हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक छोटे बाउल में हल्दी का पेस्ट तैयार कर लें, इसमें शहद मिलाएं। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं। करीब 15 मिनट बाद पानी से धो लें।

बेकिंग सोडा

इसके लिए एक बाउल में 3 चम्मच बेकिंग सोडा लें, इसमें पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे चेहरे पर लगाएं, करीब 15-20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।

यह भी पढ़ें : गर्मियों में घूमने जा रहे हो तो ऐसे दिखें स्टाइलिश, लगोगे झक्कास