किसानों के मसीहा थे चौधरी चरणसिंह: डॉ. बलबीर सिंह

सादुलपुर
राजगढ़ उपखंड क्षेत्र के एकमात्र कृषि विज्ञानं केंद्र, चाँदगोठी पर चौधरी चरण सिंह की जयन्ति पर किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता करते हुए कृषि विज्ञानं केंद्र के वरिष्ट वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ.बलबीर सिंह ने बताया कि देश के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जो कि खुद एक किसान परिवार से थे जो किसानों के मसीहा कहलाते है के जन्म दिवस पर 23 दिसम्बर को किसान दिवस मनाया जाता है। किसानों की रक्षा के लिए देश के पूर्व प्रधानमंत्री  लाल बहादुर शास्त्री ने ‘जय जवान जय किसान’ का भी नारा दिया था इसी से प्रभावित होकर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने का भी किसान का देश की प्रगति में बड़ा योगदान होता है, इसलिए हमें किसानों को सम्मान देना चाहिए। डॉ.मेहरा ने बताया कि किसान सम्मान दिवस का मुख्य उद्देश्य यही है कि किसानों के योगदान को सराहा जाये क्योंकि देश की समृद्धि का रास्ता गांवों के खेतों एवं खलिहानों से होकर गुजरता है। केन्द्र के पशुपालन वैज्ञानिक डॉ. अजेश कुमार ने पशुपालकों व किसानों को आपनी आय को कैसे दोगनी किया जाये आदि पर जोर देते हुए किसानों को एकीकृत कृषि प्रणाली योजना के बारे में जानकारी दी तथा इसके अंतर्गत पशुपालन, मुर्गी पालन, मछली पालन, बकरी पालन, गृह वाटिका, अजोला उत्पादन आदि पर जोर दिया ताकि किसानों का प्रति दिन आय का जरिया बना रहे। डॉ.अजेश कुमार ने किसानो पशुपालको को कार्यक्रम के अंतर्गत नवीनतम तकनिकी जानकारी जैसे यूरिया गुड खनिज ब्लॉक, हाइड्रोपोनिक चारा उत्पादन, भैस गायों व बकरी की उन्नत नस्ल एवं पशु प्रबंधन जिसके अंतर्गत पशु गृह निर्माण, टीकाकरण, पशुओ में होने वाले रोग एवं रोगो की जानकारी तथा रोकथाम हेतु प्राथमिक घरेलु उपचार एकृत्रिम गर्भाधान से नस्ल सुधर आदि की जानकारी दी गई। केन्द्र की महिला वैज्ञानिक डॉ.अदिति गुप्ता ने मूल्य संवर्धन पर चर्चा करते हुए ग्वारपाठा के उत्पाद जैसे जेल, जूस व बाजरा के उत्पाद जैसे बिस्कुट,केक व अन्य उत्पाद बनाकर मार्केटिंग करने के लिए किसानों व किसान महिलाओं को प्रेरित किया ताकि उनकी आय का जरिया बन सके।