कमजोर देशो पर पकड़ बना रहा है चीन, ओली की कुर्सी पर भी फैसला चीन के हाथ

काठमांडू। चीन गरीब देशों के भ्रष्ट नेताओं का इस्तेमाल करके उस देश में पकड़ बनाता है। नेपाल इसका उदाहरण है। ग्लोबल वॉच एनालिसिस की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। इसके मुताबिक- चीन ने नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को रिश्वत देकर वहां पैठ बनाई। ओली की संपत्ति कुछ सालों में तेजी से बड़ी। ओली ने दूसरे देशों में प्रॉपर्टीज बनाई हैं। उन पर चीन की मदद से कई बिजनेस डील में भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, ओली का स्विट्जरलैंड के जेनेवा स्थित मिराबॉड बैंक में अकाउंट है। इसमें 5.5 मिलियन डॉलर (करीब 41.34 करोड़ रु.) डिपॉजिट हैं। उन्होंने यह रकम लॉन्ग टर्म डिपॉजिट और शेयर्स के तौर पर इन्वेस्ट की है। ओली और पत्नी राधिका शाक्य को सालाना करीब 1.87 करोड़ रु. का फायदा हो रहा है।

यह भी पढ़ें-चीन के साथ तनाव बढऩे में ट्रम्प भारत का साथ देंगे इसकी गारंटी नहीं : बोल्टन

कैसे काम करता है चीन

चीन गरीब देशों के भ्रष्ट नेताओं की मदद से चीनी कंपनियों को इन देशों में भेजता है। इसके बाद धीरे-धीरे उस देश की राजनीति में दखल देना शुरू करता है। इसके पीछे चीन का मकसद उस गरीब देश में अपना दबदबा लंबे समय तक कायम करना होता है।