गांधी जयंती पर कलेक्टर ने सूत काता, संगठनों ने सेवा कार्य से दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शहर में कई हुए कार्यक्रम

बीकानेर। जिला प्रशासन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में गांधी पार्क में कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर नमित मेहता ने गांधी का चरखा चलाकर सूत काता। मनमोहन जोशी, ठाकुर स्वर व चैतन्य ने भजन की प्रस्तुति दी। छात्राओं ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती के जिला संयोजक संजय आचार्य, एडीएम अरुण प्रकाश शर्मा, नगर निगम उपायुक्त पंकज शर्मा, सुमन शर्मा, एलडी पंवार, शिशुपाल, हजारी देवड़ा, ज्योति सारस्वत, सतीश पडि़हार, वाजि़द खान, सुनील जावा, महेन्द्र सिंह मान, राजेश चौधरी आदि मौजूद रहे।

स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में वर्चुअल कार्यक्रम हुआ। कुलपति प्रो.आरपी सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी युगदृष्टा थे। आयोजन सचिव डॉ. आरके नारोलिया एवं आयोजन सह-सचिव डॉ कीर्ति खत्री रहे। कृषि विवि के योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र पर भी कार्यक्रम हुआ। डॉ देवाराम काकड़, डॉ. विमलकुमार नंदीवाल, नेमीचंद बारासा आदि मौजूद रहे।

इंजीनियरिंग कॉलेज में भाषण-निबंध प्रतियोगिता हुई। प्राचार्य डॉ जयप्रकाश भामू ,मुख्य अतिथि डॉ. विनोद चंद्रा ने विचार रखे। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बीएसएफ में गांधी जी को जानो कार्यक्रम हुआ। एमजीएस विवि में वर्चुअल व्याख्यान हुआ। डॉ. मेघना शर्मा, प्रो. अनिल कुमार छंगाणी, प्रो. विनोद कुमार सिंह, प्रो. सतीश कुमार, डॉ. विनोद चन्द्रा आदि ने विचार रखे। डूंगर कॉलेज के प्राणी शास्त्र विभाग की ओर से 8 तक होने वाले वन्यजीव सप्ताह का आगाज हुआ। डॉ. राकेश हर्ष, डॉ. इन्द्र सिंह, डॉ. राजेन्द्र पुरोहित, डॉ. प्रताप सिंह, डॉ. जितेन्द्र सोलंकी, महेन्द्र सिंह सोलंकी मौजूद रहे।

पॉलिटेक्निक कॉलेज में एनएसएस, एनसीसी व स्काउट इकाइयों ने कार्यक्रम रखे। कैप्टन सुरेन्द्र सिंह राठी, एनएसएस प्रभारी फरोग नजम उस्ता, स्काउट प्रभारी रामस्वरूप बिश्नोई, कपिल ज्याणी ने विचार रखे। महारानी सुदर्शन कॉलेज में कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ शिशिर शर्मा ने की। डॉ. नूरजहां, रजनीरमण झा, डॉ महेश कुमार, डॉ विजय लक्ष्मी शर्मा ने विचार रखे। राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड व जिले की खादी संस्थाओं की ओर से खादी मंदिर, पब्लिक पार्क से प्रभातफेरी निकाली गई। शिशुपाल सिहं चौहान मौजूद रहे।

प्रौढ़ शिक्षण समिति एवं जन शिक्षण संस्थान ने ‘अहिंसा और हम कार्यक्रम रखा। सुनील कुमार बोड़ा, अविनाश भार्गव, ओमप्रकाश सुथार आदि ने विचार रखे। जीया देवी मेघवाल ने गांधी दर्शन के तहत चरखे पर सूत कातने का डेमोस्ट्रेशन किया। शहर जिला कांग्रेस की ओर से गांधी प्रतिमा स्थल पर अध्यक्ष यशपाल गहलोत, मदन गोपाल मेघवाल, जिया उर रहमान आरिफ, गजेंद्र सिंह सांखला, नितिन वत्सस, आनंद सिंह सोढा, मनोज किराडू, शिवशंकर बिस्सा, रमजान अली कच्छावा, साजिद सुलेमानी, उपाध्यक्ष शब्बीर अहमद, हाजी खां, हजारीमल, विकास तंवर, राहुल जादुसांगत, एनडी कादरी, मनीष खान पाबूराम नायक आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहीं, शहर कांग्रेस सचिव अब्दुल रहमान लोदरा, शहजाद भुट्टा, अविनाश राठौड़, लोकेंद्र सिंह शेखावत, सिकन्दर भाटी, आईपाल सिंह भाटी, जितेन्द्र शर्मा, अनिल विश्नोई, राजा विश्नोई पंकज सिंह कच्छावा, रवि सिंह, मोहम्मद रफीक, मंजू गोस्वामी लक्ष्मी तंवर, विजय कंवर आदि ने राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी। राजीव गांधी ब्रिगेड जिला देहात अध्यक्ष सवाई सिंह राजपुरोहित, दिव्या तंवर, मोनिका सोनी, ब्रज लाल सोनी आदी ने बच्चों को टॉफी बांटी।

असंगठित कामगार कांग्रेस की ओर से संगोष्ठी रखी गई। डॉ. विजय आचार्य, जाकिर नागोरी, अधिवक्ता मोहम्मद असलम, विजय कुमार व्यास मौजूद रहे। वहीं, भाजपा महिला मोर्चा की ओर से गांधी चौक, गंगाशहर में सफाई का कार्यक्रम किया गया। महिलाओं को नमो एप डाउनलोड करवाया। शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़, पूर्वा चांडक, मृदुला सोलंकी, शशि नैयर, मंजूलता रावत, भानु आनंद, सुमन पारीक, अनुराधा शर्मा, आशा शर्मा, भगवती स्वामी, अनुराधा आचार्य, सुनीता हटीला, भारती अरोड़ा, राधा खत्री आदि मौजूद रहीं।

गांधी नगर लालगढ़ में गति अवरोधकों पर सफेदी की गई। इस मौके पर महेश खत्री, देवरूप सिंह, सवारमल गोयल, महेंद्र पुरोहित, धर्मेंद्र, उधवीर सिंह, कार्तिक आदि उपस्थित थे। बिन्नाणी कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. चित्रा पंचारिया के सान्निध्य में परिचर्चा आयोजित की गई। इस मौके पर डॉ. अरूणा आचार्य, रामकुमार व्यास, महेश पुरोहित, पंकज पंणिया, नरेन्द्र शर्मा, मुकेश बोहरा व घनश्याम व्यास ने नवाचारों पर प्रकाश डाला।

यह भी पढ़े-बिजली निगम की समझौता समिति बैठक में 6 प्रकरणों का निस्तारण