किसानों की दर्दनाक हत्या तथा कांग्रेस नेताओं के साथ धक्का मुक्की के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्षन

बारां। भाजपा के केन्द्रीय राज्य मंत्री खिरी से सांसद अजय कुमार मिश्रा के पुत्र द्वारा किसानों पर वाहन चढा कर किए गए जघन्य हत्याकाण्ड तथा कांग्रेस नेताओं पर उत्तरप्रदेश पुलिस प्रशासन द्वारा धक्का मुक्की किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के जिला संगठन महामंत्री कैलाश जैन के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव खेमराज सिंह रहलाई ने बताया कि उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खिरी के किसानों द्वारा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य के दौरे का विरोध किया जा रहा था। इस दौरान केन्द्रीय राज्यमंत्री खिरी से सांसद अजय कुमार मिश्रा के पुत्र द्वारा किसानों को वाहन चढाकर कुचल दिया गया जिससे 4 किसान भाईयों की दर्दनाक मौत हो गई।

इस घटना की जानकारी मिलने पर अखिल भारतीय कांग्रेस की राष्ट्रीय महामंत्री प्रियंका गांधी एवं राज्यसभा संासद दीपेन्द्र सिंह हुडा मृतक किसानों के परिजनांें से मिलने के लिए लखीमपुर खिरी जा रहे थे। जिनको पुलिस प्रशासन द्वारा लखीमपुर खिरी नही जाने दिया और उनके साथ धक्का मुक्की की गई। कांग्रेसजनों द्वारा दिवंगत किसानों की आत्मा के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्वाजंलि अर्पित की गई।

किसानों की कुचल कर जघन्य हत्याकाण्ड करने वाले दोषी मंत्री पुत्र की शीघ्र गिरफ्तारी तथा कांग्रेस नेताओं के साथ धक्का मुक्की करने वाले पुलिस प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग को लेकर कांग्रेसजनों द्वारा प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला संगठन महामंत्री कैलाश जैन ने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि निरंकुश हो चुके है तथा इसकी बानगी उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खिरी में देखने को मिली जहां मंत्री के पुत्र द्वारा सत्ता के मद में चूूर होकर लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे किसानों की वाहन से कुचल कर जघन्य हत्या को अंजाम दिया।

धरना प्रदर्शन में यह रहे शामिल- उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खिरी में किसानों की जघन्य हत्याकाण्ड तथा कांग्रेस नेताओं के साथ की गई धक्का मुक्की के विरोध में आयोजित प्रदर्शन में पूूर्व जिला प्रमुख भरत मारन, पीसीसी सदस्य हंसराज मीणा उदपुरिया, लियाकत अली मेव, प्रदेश सचिव सेवादल अशरफ देशवाली, चन्द्रप्रकाश मीणा, डीसीसी महासचिव लईक भाई चहेडिया, शिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रामस्वरूप धारीवाल, पेंशनर्स प्रकोष्ठ के नाथूलाल मीणा, सेवादल अध्यक्ष शिवशंकर यादव, ब्लाॅक अध्यक्ष प्रदीप मेहता, युवक कांग्रेस अध्यक्ष शरद शर्मा, नगर अध्यक्ष मयंक माथोडिया, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हिमांशु धाकड, रवि किराड, हरिसिंह मेहता, पार्षद रोहिताश्व सक्सेना, राजाराम मीणा, जाकिर परवेज, ललित गुर्जर, यशवंत अर्जुन, संध्या जाडेजा, बृजेश वर्मा, बीना पोरवाल, उमादेवी कुशवाह, हरिश मेघवाल, नवीन सोन, लव पारस, सुनील सांखला, शाहिद इकबाल भाटी, प्रवीण शर्मा मांगरोल, कुलदीप मीणा, राजेन्द्र प्रजापति, जाकिर खान, दिनेश मेहता, अजय सोनी, सलाम भाई, नरेश नागर, अंकुर सक्सेना, निक्की मीणा, धर्मराज सांवरिया, निखिल शर्मा, अरविन्द गालव, रईस फैजी, भूपेन्द्र शर्मा, दीपू नागर, कन्हैयालाल प्रजापति, रविनन्दन वर्मा आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े-अंदेश्वर तीर्थ पर आचार्य सुनील सागरजी से 15 को 19 से अधिक दीक्षार्थी लेंगे दीक्षा