
विभिन्न विधानसभाओं में जनसम्पर्क कर कार्यकर्ताओं को रैली में चलने आह्वान किया
जोधपुर। जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी उत्तर व दक्षिण के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों ने 12 दिसम्बर को जयपुर में आयोजित होने वाली महंगाई के खिलाफ कांग्रेस महारैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में जोधपुर शहर तीनों विधानसभाओं से कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाने में जुट गए है। वहीं विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जाकर कार्यकर्ताओं जनसम्पर्क कर चलने का आह्वान किया।
जोधपुर शहर उत्तर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सलीम खान ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को दोनों जिलाध्यक्षों मिलकर शहर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं से जनसम्पर्क किया एवं ज्यादा-ज्यादा तादाद में कार्यकर्ताओं को रैली में भाग लेना का आह्वान किया गया। वहीं निवर्तमान महामंत्री सुरेश व्यास ने बताया कि इस रैली को लेकर प्रत्येक क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जयपुर की चलने की हौड़ मची हुई है।
वहीं जोधपुर से करीब 105 बसें व 50 से 60 कारें जयपुर महारैली भाग लेने कार्यकर्ता जाएंगे। कई कांग्रेस वरिष्ठ नेताओं, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस से उपरोक्त रैली के लिए सूचिया बनाकर कांग्रेस मुख्यालय में पंजीयन करवाने के निर्देश दिए गए।
जोधपुर शहर कांग्रेस के उत्तर जिलाध्यक्ष सलीम खान व दक्षिण जिलाध्यक्ष नरेश जोशी ने कांग्रेसजनों से आह्वान किया कि राजस्थान में लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने विश्वास जताते हुए। महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की राष्ट्रीय रैली का नेतृत्व राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सौंपा गया है।
कांग्रेस प्रत्येक कार्यकर्ता केन्द्र सरकार के खिलाफ मुखर होकर कांग्रेस के तिरंगे झण्डे की आन-बान-शान के साथ हाथ से हाथ मिलाकर केन्द्र सरकार को उखाड़ फैंकने का संकल्प के साथ 12 दिसम्बर को विद्याधर स्टेडियम जयपुर ज्यादा-ज्यादा संख्या पहुँचेंगे।
यह भी पढ़ें-रातानाड़ा पुलिस लाइन कमीश्नरेट राजकीय चिकित्सालय में आयोजित 31वें वैक्सीनेशन शिविर