दिल्ली महिला कांग्रेस ने अमित शाह के घर के बाहर किया प्रदर्शन

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के विरुद्ध दिल्ली के कई क्षेत्रों में शुक्रवार को प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इस दौरान दिल्ली महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री अमित शाह के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कई महिला कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। आपकों बता दें कि उत्तर पूर्व दिल्ली क्षेत्र में पुलिस ड्रोन कैमरे से नजर बनाए हुए है। वहीं पुलिस कुछ इलाके में मार्च कर रही है।

फरोजाबाद में पत्थरबाजी
यूपी के फिरोजाबाद में शुक्रवार को नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन हुआ। यहां प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की, जवाब में पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले दागे गए। फिरोजाबाद के अलावा यूपी के मुजफ्फरनगर में भी पत्थरबाजी हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज भी किया।