मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरण की मांग – गोपालसिंह राव

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा लैपटॉप वितरण योजना के तहत गत सत्र 2018-19 तथा 2019-20 के विद्यार्थियों को आज तक लैपटॉप वितरित नहीं किए गए हैं।जबकि सत्र 2020-21 भी आधा बित गया है। कर्मचारी व शिक्षक नेता गोपालसिंह राव ने शीघ्र वितरण हेतु राजस्थान सरकार से मेल व पत्र लिखकर गुहार की। राजस्थान सरकार की लैपटॉप वितरण योजना के तहत 75% से अधिक अंक लाने वाले आठवीं कक्षा के 6000 विद्यार्थी, दसवीं कक्षा के 6300 विद्यार्थी तथा बारहवीं कक्षा के 9000 विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरण करने की योजना लम्बित पडी है। एक लाख से कम आय वाले अभिभावकों के पात्र मेधावी विद्यार्थियों यह लैपटॉप मिलते है। जिसकी अधिकतम संख्या 21300 तक होती है।माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सत्र 2018-19 के पात्रों की सूची जारी कर दी थी।

लेकिन आज तक उन पात्रों को भी लैपटॉप नहीं मिले हैं। कोरोना काल में जब ऑनलाइन शिक्षण कार्य चल रहा है। ऐसे में यदि यह लैपटॉप समय पर मिल जाते तो प्रतिभावान विद्यार्थियों का बहुत भला होता। लैपटॉप का वितरण मार्च 2020 बीच में होना था। लेकिन कोरोना महामारी के कारण यह 11 माह से अधिक समय के बाद भी लंबित है। नया सत्र 2020-21 भी उतरार्द्ध का समय आ गया है। लेकिन विद्यार्थियों को पुराने सत्र दो सत्रों के लैपटॉप भी नहीं मिले हैं। दोनों वर्ष के सभी कक्षाओं के परीक्षा पात्र प्रतिक्षा करते करते थक गये हैं। दो शिक्षा सत्र के पात्रों का लैपटॉप का इंतजार बढ़ता ही जा रहा हैं। राजस्थान सरकार यदि शीघ्र सत्र 2018-19 तथा सत्र 2019-20 के लैपटॉप वितरण करें तो राजस्थान के लगभग 42600 प्रतिभावान विद्यार्थियों को लैपटॉप मिल जाएंगे। लैपटोप का शिक्षण में उपयोग लेंगे।

राजस्थान में अधिकांश निर्धन वर्ग के बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे हैं। जिनके माता-पिता उनके लिए लैपटॉप, टेबलेट, स्मार्टफोन की व्यवस्था करने में लगभग असमर्थ है। यदि राजस्थान सरकार संवेदनशीलता के साथ दोनों सत्रों के लैपटॉप के पात्र प्रतिभावान विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित कर दे तो विद्यार्थियों का बड़ा हित होगा। जब सरकार ने निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों की खेप विद्यालयों तक पहुंचा दी तो लैपटॉप क्यों नही पहुँचाये। जबकि पाठ्यक्रम मे बदलाव होने से पुस्तकें नई छापी गई है। लैपटॉप वितरण नही करने के पीछे वजह कोरोना के कारण कार्यक्रम आयोजित नही कर सकते यह हो सकती है। लेकिन पुस्तकों की तरह यह भी वितरित हो जाते तो छात्रों का बडा हित होता।

ये भी पढ़े: बजट 2021 : बंगाल, असम, केरल और तमिलनाडु में चुनाव को देखते हुए साधने की कोशिश

दो सत्र के विद्यार्थी इतंजार मे है कि यह लैपटॉप कब मिलेंगे। लेकिन राजनेताओं के हाथों से वितरण के मसुंबों से यह इतंजार बढ़ता ही जा रहा है। राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ (भामसं) के वरिष्ठ नेता तथा शिक्षक संघ राष्ट्रीय के आजीवन सदस्य राव गोपालसिंह पोसालिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा एवं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डां.धर्मपाल जारोली से शीघ्र लैपटॉप वितरण करने की मांग की।